राजस्थान, MP, महाराष्ट्र और झारखंड से उपचुनाव LIVE:वोटरों में मतदान के लिए उत्साह के साथ कोरोना का डर भी; हाथ सैनिटाइज करके, ग्लब्ज पहनकर डाला वोट
राजस्थान की तीन, मध्यप्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र की एक-एक सीटाें पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। यहां वोटरों में मतदान के लिए उत्साह के साथ-साथ कोरोना का डर भी दिखाई दिया।
राजस्थान की तीन, मध्यप्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र की एक-एक सीटाें पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। यहां वोटरों में मतदान के लिए उत्साह के साथ-साथ कोरोना का डर भी दिखाई दिया। पोलिंग बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाकर मतदाताओं को खड़ा किया गया। वोट डालने से पहले लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए गए और कई बूथों पर ग्लब्स भी दिए गए।
राजस्थान की तीन सीटों पर वोटिंग
राजस्थान की सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभाओं में शनिवार सुबह ठीक 7 बजे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए मतदान के लिए ज्यादा समय दिया गया है। हर बार मतदान सुबह 8 बजे शुरू होता है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 10.56% मतदान हो चुका है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रोें में लगभग सभी स्थानों पर लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग कुछ सहमे-सहमे से जरूर दिखाई देते हैं। कई केंद्रों पर महिलाओं की भी लंबी कतार लगी है।
किसकी प्रतिष्ठा, किसका सहारा
तीनों ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है, लेकिन RLP के प्रत्याशी भी दोनों दलों के चुनावी गणित को बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। इन तीन सीटों की जीत या हार से दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा सदस्यों के गणित के लिहाज से कोई असर पड़ने वाला नहीं है, लेकिन कांग्रेस मानकर चल रही है कि इस जीत से उसकी सरकार के कामकाज को ठप्पा लग सकता है। आमतौर पर भाजपा उपचुनाव को ज्यादा गंभीरता से लेती नहीं है, इसके बावजूद उसकी कोशिश पहले से अपने कब्जे में रही राजसमंद सीट को लेकर अवश्य दिखाई देती है।
मध्यप्रदेश के दमोह में कई केंद्रों पर लेट शुरू हुई वोटिंग
दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कहीं मशीनें खराब होने तो कहीं पोलिंग एजेंट्स के लेट पहुंचने से मतदान देर से शुरू हो पाया। मतदान में एक लापरवाही भी दिखी, जो लोग ग्लब्स पहन कर आए थे, उनके ग्लब्स पर ही स्याही लगा दी गई। बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए गोले भी बनाए गए।
झारखंड के मधुपुर में उपचुनाव
मधुपुर उपचुनाव को लेकर शनिवार सुबह 7 बजे 487 बूथों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मतदान केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए वोटिंग कराई जा रही है। इस बार उपचुनाव में 6 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से भाजपा और झामुमो के प्रत्याशियों को छोड़ कर शेष निर्दलीय हैं। इनकी किस्मत का फैसला 3.22 लाख मतदाता करेंगे। इनमें 1.70 लाख पुरुष और 1.52 लाख महिला वाेटर हैं।
महाराष्ट्र के पढ़रपुर सीट पर वोटिंग जारी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे भरत भालके के निधन से खाली हुई महाराष्ट्र की पढ़रपुर विधानसभा सीट के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस सीट से भाजपा ने समाधान आवताडे और एनसीपी ने भगीरथ भालके को चुनाव मैदान में उतारा है। महाविकास अघाड़ी का हिस्सा होने के कारण शिवसेना और कांग्रेस का भालके को समर्थन है। मुख्य मुकाबला भी इन दोनों उम्मीदवार के बीच ही है।
दो मंत्रियों के इस्तीफे और कोरोना संकट काल में विपक्ष की आलोचना झेल रही महाविकास अघाड़ी सरकार के लिए यह चुनाव किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं है। यह पहला मौका है जब कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने संयुक्त रूप से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले