देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 14 बार पढ़ी गई

कोरोना देश में:PM मोदी के साथ शिक्षा मंत्री की बैठक शुरू, टल सकते हैं CBSE एग्जाम; मध्य प्रदेश ने एक महीने टालीं बोर्ड परीक्षाएं

कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों से चर्चा की थी। देशभर में होने वाली CBSE बोर्ड को लेकर आज केंद्र सरकार बड़ा फैसला कर सकती है।

Abhishek Raghuvanshi14 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देशभर में होने वाली CBSE बोर्ड को लेकर आज केंद्र सरकार बड़ा फैसला कर सकती है। दोपहर 12 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा विभाग के अन्य अफसरों की बैठक चल रही है। बैठक में परीक्षा की तिथियों को लेकर कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य बोर्ड की परीक्षाओं को टालने का ऐलान कर दिया है।

पिछले 24 घंटे में 1.85 लाख से ज्यादा मरीज मिले

देश में मंगलवार को 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82,231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच ही रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई थीं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.85 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,026
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 82 हजार
  • बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीज बढ़े: 1.01 लाख
  • भारत में अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके: 1.38 करोड़
  • भारत में अब तक ठीक हुए: 1.23 करोड़
  • भारत में अब तक कोरोना मरीजों की मौत: 1.72 लाख
  • भारत में अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 13.60 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, देशव्यापी टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 37 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी।
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं है।
  • देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के स्‍टाफ के कई मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सभी सुनवाई अब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सभी जज इस दौरान अपने आवास से ही काम करेंगे। इस दौरान कोर्ट की अलग-अलग बेंच तय समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी और सुनवाई करेंगी।

प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 60,212 नए मरीज मिले। 31,624 मरीज ठीक हुए और 281 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 35.19 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.66 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,526 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.93 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार 17,963 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 15,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,682 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,187 मरीजों की मौत हुई है। एक लाख 9 हजार 139 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
राज्य में मंगलवार को 13,468 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.95 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,436 मरीजों की जान चली गई। 43,510 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

5. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 8,998 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,070 लोग रिकवर हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,261 मरीजों की जान चली गई। 43,539 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में गुजरात को 6,690 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,748 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4922 मरीजों की मौत हो गई। 34,555 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 16 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 21 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 21 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 22 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 22 घंटे पहले
↑