महाराष्ट्र सरकार में रार! कांग्रेस पर संजय राउत का पलटवार, कहा- बुरा न मानो होली है
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जिस तरह से राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है. गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोप के बाद से शिवसेना और एनसीपी के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं, जो कांग्रेस को अब हजम नहीं हो रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के चेयरमैन पद के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की लॉबिंग कर रहे शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) को पवार का प्रवक्ता बता दिया है.वहीं इसके बाद पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री विधायक प्रणिती शिंदे ने भी राउत पर निशाना साधा है।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जिस तरह से राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है. गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोप के बाद से शिवसेना और एनसीपी के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं, जो कांग्रेस को अब हजम नहीं हो रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के चेयरमैन पद के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की लॉबिंग कर रहे शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) को पवार का प्रवक्ता बता दिया है.वहीं इसके बाद पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री विधायक प्रणिती शिंदे ने भी राउत पर निशाना साधा है। इससे चर्चा शुरू हो गई है कि राउत के पवार ‘प्रेम’ से महाविकास आघाड़ी सरकार के साथ ‘खेल’ हो सकता है।
संजय राउत ने किया शायराना ट्वीट
अब भला इतने हमले के बाद राउत ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘बुरा न मानो होली है’ आसमान में उड़ने की मनाही नहीं है… बस शर्त इतनी है कि जमीन को नजर अंदाज न करें..!! हालांकि इस ट्वीट से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि राउत ने किसपर हमला बोला है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के ऊपर पलटवार माना जा रहा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले मुखपत्र में संपादकीय लिखने के बाद संजय राउत पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को यूपीए का चेयरमैन बनाने के लिए खुलकर बोल भी चुके हैं। उनका कहना है कि यूपीए लकवाग्रस्त हो गया है, इसलिए शरद पवार को गठबंधन का प्रमुख बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस की नाराजगी की परवाह किए बिना राउत ने कहा कि दिल्ली में कुछ लोग यूपीए-2 की तैयारी कर रहे हैं।
इसलिए अगर विपक्ष को भाजपा से लड़ना है तो शरद पवार को यूपीए का चेयरमैन नियुक्त करना चाहिए। राउत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यूपीए के बारे में बोलने के लिए यूपीए में होना जरूरी नहीं है। यूपीए राष्ट्रीय विषय है। इसलिए राज्यस्तरीय नेता इस बारे में ज्यादा ज्ञान न दें।
भड़के पटोले, बोले- पवार की वकालत बंद करें राउत
संजय राउत की बयानबाजी के बाद नाना पटोले ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को यह नहीं भूलना चाहिए कि महाविकास आघाड़ी सरकार कांग्रेस के समर्थन से ही बनी है। वे शरद पवार की वकालत न करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 24 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 62 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 412 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 484 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 644 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 788 दिन पहले