अवैध मादक पदार्थ गाँजे की तस्करी करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त मे ।
शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ का क्रय विक्रय करने वाले आरोपियों की आसूचना संकलन कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं।
शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ का क्रय विक्रय करने वाले आरोपियों की आसूचना संकलन कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम श्री महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन -02 इन्दौर श्री प्रशांत चौबे व सी.एस.पी. अन्नपूर्णा श्री बी.पी.एस. परिहार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
उपरोक्त दिए गए दिशानिर्देशों के अनुक्रम में थाना क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों व अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त को रोकने हेतु थाना अन्नपूर्णा की टीम आसूचना संकलन में जुटी थी । इसी दौरान थाना अन्नपूर्णा को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति 1.अभिषेक पिता रामचंद्र उम्र 23 साल निवासी ग्राम आजमपुरा थाना भैरवगड जिला उज्जैन, 2. लोकेश पिता हिम्मत सिंह सेंगर उम्र 21 साल निवासी ग्राम असलावदा थाना इंगोरिया जिला उज्जैन, अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने हेतु नीले रंग की एक्सेस स्कूटर से वैशाली नगर बगीचे मे आने वाले है । इस सूचना पर थाना प्रभारी गोपाल परमार द्वारा थाने की एक टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ गाँजा ले जाते हुए पकड़ा तथा इनके कब्जे से कुल 550 ग्राम अवैध गाँजा तथा एक दोपहिया वाहन एक्सेस स्कूटर जप्त किया गया । पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे उक्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गोपाल परमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह राठौर , आरक्षक 2480 सुनिल , आरक्षक 3883 धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर पश्चिम द्वारा पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले