70 करोड़ की 70 किलो एमडी ड्रग के मामले में 1 और आरोपी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।
▪️इन्दौर क्राईम ब्रांच अब तक इस मामले में 29 आरोपी कर चुकी है गिरफ्तार। ▪️आरोपी लगजरी गाडियों में करता था मुम्बई की महिला मित्र के साथ ड्रग्स की तस्करी ।
▪️इन्दौर क्राईम ब्रांच अब तक इस मामले में 29 आरोपी कर चुकी है गिरफ्तार।
▪️आरोपी लगजरी गाडियों में करता था मुम्बई की महिला मित्र के साथ ड्रग्स की तस्करी ।
▪️मुम्बई से आकर इन्दौर के मंहगे होटलों में रुककर करता था महिला मित्र के साथ ड्रग्स की डीलिंग।
ड्रायवर की करता था नौकरी, जिसमें 60000/- से ज्यादा की मिलती थी सैलरी ।
▪️म.प्र सहित महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान के कई शहरों में छुपकर काटी फरारी।
▪️अब तक 1.5 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स मुम्बई व अन्य शहरों में खपा चुका है, 20-25 किलो एम.डी ड्रग्स के क्रय-विक्रय की हुई है पुष्टी।
इन्दौर द्वारा इन्दौर जोन के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरुध्द सख्ती से कार्यवाही करने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिसमें अन्य राज्यों के तस्करों तथा ड्रग्स सप्लायरों के विरुध्द आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने के लिये समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) जिला इन्दौर श्री गुरु प्रसाद पाराशर को पूर्व में 70 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपियों के संदर्भ में दर्ज प्रकरण की विवेचना और पतारसी हेतु योजनाबध्द तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये थे, जिनके द्वारा थाना प्रभारी को अन्य लोगो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी अनुक्रम में पूर्व में उक्त मामले में गिरफ्तार हुये आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर की गई पुछताछ में पूर्व में गिरफ्तार रईसउद्दीन खान व शहीद पत्रकार से की गई पुछताछ व मेमोरण्म में मुम्बई की किसी महिला व उसके ड्रायवर शेख गुलाम हैदर का मुम्बई से इन्दौर आकर एम.डी ड्रग्स रईसउद्दीन,शहीद पत्रकार ,अशफाक से ले जाने की बात खुलासा हुआ था । क्राईम ब्रांच की पुख्ता आसूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेंट से हिरासत में लेकर पुछताछ की गई जिसमें आरोपी के द्वारा मुम्बई निवासी महिला मित्र के साथ लॉकडाउन के पहले व बाद में मुम्बई से इन्दौर आकर आरोपी रईसउद्दीन व अन्य से करीब 20 -25 किलो एम.डी अलग अलग महंगी गाडियों में लेकर गये है और मुम्बई के दलाल के माध्यम से मुम्बई शहर में ड्रग्स खपाना बताया गया है । आरोपी के द्वारा मुम्बई (महाराष्ट्र) एवं कोटा राजस्थान के कई संदेही के नाम का खुलासा किया है जो एम.डी ड्रग्स क्रय-विक्रय व उपयोग में सलिप्त है । आरोपी से गाड़ी मारुति SWIFT क्र GJ 06 PA0023 भी जप्त की है जिससे वह इन्दौर आया था । आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उसके नाम की कई सिम उसने मुम्बई निवासी महिला मित्र व अन्य व्यक्ति को ड्रग्स डीलिंग में करते है । आरोपी के निशाहदेही पर इन्दौर के चार होटल व मुम्बई के 2 होटल में रुकने संबंधी दस्तावेज प्राप्त किये गये जिससे उनके द्वारा किये गये तस्करी की पुष्टी होती है ।
इन्दौर क्राईम ब्रांच के द्वारा थाना अपराध शाखा में पंजीबद्ध अपराध क्र 01/21 धारा 8/22,8/25, 8/29 एन.डी.पी.एस एक्ट में उक्त आरोपी शेख गुलाम हैदर को मिलाकर कुल 29 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है ।
इन्दौर क्राईम ब्रांच के द्वारा उक्त आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड लेकर संदेही की जानकारी व तलाश एवं साक्ष्य संकलन हेतु वडोदरा (गुजरात), मुम्बई (महाराष्ट्र) नासिक में कई स्थानो पर दबिश दी गई ।
आरोपी शेख गुलाम हैदर कक्षा 9 वी तक पढा है तथा मुम्बई में ड्रायविंग करता था एवं एम.डी ड्रग्स के धंधे में लॉकडाउन में रुपये की आवश्यकता होने से मुम्बई की महिला मित्र के साथ ड्रग्स की तस्करी विगत एक वर्ष से करने लगा था और स्वयं भी ड्रग्स का उपयोग करता था आरोपी अपने महंगे शौक पुरा करने के लिए ड्रग्स की तस्करी करता था। आरोपी की पहचान पारिवारिक कार्यक्रमों में रईस नामक तस्कर से हुई थी जिसके साथ साथ वह दिनेश अग्रवाल ,अक्षय अग्रवाल ,एसी राज उर्फ अशफाक ,अययुब और वसीम उर्फ बिल्ला के संपर्क में आकर इन्दौर से एम.डी ड्रग्स गुजरात और मुम्बई में सप्लाई करता था । आरोपी ने बताया कि रईस से ड्रग्स डीलिंग इन्दौर के एक मंहगे होटल में करता था और रईस होटल में ही आरोपी के लिए पार्टी का आयोजन करवाता था । आरोपी से चार पहिया वाहन बरामद हुआ है आरोपी से पुछताछ जारी है एवं मुम्बई के बड़े ड्रग्स सप्लायरों के नाम खुलासा होने की संभावना है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 घंटा पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले