इंदौर में कल लॉक डाउन के दौरान राह चलते एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की दो लोगो द्वारा जमकर पिटाई की गई थी जिसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा था वही पुलिस ने देर रात मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की पिटाई करने वाले पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया और जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है
एमजी रोड थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह नागर ने बताया की,कल लॉक डाउन के दौरान सुबह इंदौर की कृष्णपुरा छत्री के पास एक मानसिक विक्षिप्त युवक पत्थर फेंक रहा था, तभी वह से गुज़र रही कार पर पत्थर लग गया जिस पर, कार सवार पिता पुत्र ने पत्थर फेंकने वाले मानसिक विक्षिप्त की सड़क पर ही जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था वही पुलिस घटना स्थल पर पहुची तो मानसिक विक्षिप व्यक्ति की पिटाई करने वाले पिता पुत्र मौके से भाग निकले वही पुलिस को पिटाई का वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने कार नम्बर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
धर्मवीर सिंह नागर , थाना प्रभारी
