जुनी इंदौर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को झांसा देकर ठगी करने के मामले में पकड़ाए एक युवती सहित दो युवकों ने अन्य थाना क्षेत्रों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जुनी इंदौर थाना प्रभारी के अनुसार चोरी के प्रकरण में पूछताछ के लिए तुकोगंज थाना पुलिस के सुपुर्द किया है।
दरअसल जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लोहामंडी क्षेत्र में बाइक पर आए दो युवक और एक युवती ने बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जूनी इंदौर थाना प्रभारी के अनुसार पकड़ाए तीनो आरोपियों ने इंदौर के अन्य थानों में भी वारदात को अंजाम दिया है। वर्तमान में चोरी के प्रकरण में पूछताछ के लिए आरोपियों को तुकोगंज थाना पुलिस के हवाले किया गया है। तीनो आरोपी नशा करने के भी आदि हे।
आर एन एस भदोरिया थाना प्रभारी
