आम लोगों को सुगमता से वैक्सीन लगवाने के लिए सांसद शंकर लालवानी के साथ पूरी भाजपा सक्रिय, बुजुर्गों को घर से लाकर लगवाएंगे वैक्सीन, सेन्टर पर भी करेंगे मदद
भाजपा कार्यकर्ता कोविड सेंटर पर लगाएंगे हेल्पडेस्कवार्ड स्तर तक के कार्यकर्ता अभियान में भाग लेंगेसांसद शंकर लालवानी ने भी लगवाई वैक्सीन सांसद शंकर लालवानी के साथ इंदौर की पूरी भाजपा कोविड वैक्सीनेशन में लोगों की मदद करती नजर आएगी।
- भाजपा कार्यकर्ता कोविड सेंटर पर लगाएंगे हेल्पडेस्क
- वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ता अभियान में भाग लेंगे
- सांसद शंकर लालवानी ने भी लगवाई वैक्सीन
सांसद शंकर लालवानी के साथ इंदौर की पूरी भाजपा कोविड वैक्सीनेशन में लोगों की मदद करती नजर आएगी। शनिवार को इस अभियान की शुरुआत सांसद शंकर लालवानी ने की। सांसद लालवानी कई वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ वहां उपस्थित लोगों की मदद की।
सांसद शंकर लालवानी ने भी स्वदेशी वैक्सीन लगवाई और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। सांसद लालवानी ने टीका लगवा रहे लोगों से दूसरों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
सांसद लालवानी एमओजी लाइन्स स्थित सरकारी टीका केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सांसद लालवानी बाणगंगा के सरकारी हॉस्पिटल गए जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे थे। नगर निगम में टीकाकरण का दूसरा डोज़ लगाया जा रहा है जहां सांसद शंकर लालवानी ने स्वच्छता दीदी, निगमकर्मियों और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके अलावा भी सांसद लालवानी कई अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों और वैक्सीन सेन्टर भी गए और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वैक्सीन लगवा रहे लोगों ने सांसद लालवानी को सस्ती वैक्सीन के लिए धन्यवाद भी दिया जिस पर सांसद ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। साथ ही, सांसद के सामने कुछ शिकायतें भी आई जिस पर लालवानी ने तत्काल ज़िम्मेदार लोगों से बातकर समस्या का समाधान किया।
इंदौर में 102 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है और करीब डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
अगले एक महीने तक चलने वाले अभियान में भारतीय जनता पार्टी ने अपने वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस काम में लगा दिया। कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीन सेंटर तक लाने ले जाने, सेंटर के बाहर हेल्पडेस्क लगाकर रजिस्ट्रेशन में मदद करने और सेंटर में पानी की व्यवस्था आदि काम करेंगे।
इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता कोविड वैक्सीनेशन के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं। भारत से कोविड के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन ज़रुरी है।
कोविड के खिलाफ इस जंग में वैक्सीनेशन सबसे बड़ा हथियार है और भारतीय जनता पार्टी अब इस अभियान को सफल बनाने के लिए मैदान में उतर चुकी है। भाजपा ने अपने वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में बहनें भी आ रही है इसलिए महिला मोर्चे की बहनों को भी वैक्सीनेशन सेंटर में जिम्मेदारी दी गई है।
पूरे देश में चलने वाला बीजेपी का ये अभियान एक महीने तक चलेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 48 मिनट पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
