मुख्यमंत्री द्वारा लगातार भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है वही आज एक 80 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 100 करोड़ रुपए की जमीन के लिए डीआईजी से मिलने पहुच वही 80 वर्षीय बुजुर्ग अपनी ही जमीन को पाने के लिए पिछले 40 सालों से लड़ रहा लड़ाई जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से कर चुका फिर भी नही हो रही बुजुर्ग की सुनवाई
दरसअल पूरा मामला इन्दौर के पलासिया थाना क्षेत्र के पालीवाल नगर का है जहाँ पालीवाल नगर में रहने वाले 80 वर्षीय लीलाधर पालीवाल अपनी ही जमीन को पाने के लिए पिछले चालीस सालों से दर दर की ठोकर खाने को हो रहे है मजबूर जहा भूमाफिया हरीश बजाज व ओमप्रकाश पालीवाल ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा कर जमीन अपने नाम करवाली और तहसील दर के साथ मिलकर फर्जी तरीके से खसरा नम्बर डाल दिया जिसकी शिकायत फरयादी लीलाधर पालीवाल ने कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भूमाफिया की शिकायत की थी जहा मुख्यमंत्री ने इन्दौर डीआईजी मनीष कपूरिया से मिलने की बात कही थी वही आज लीलाधर पालीवाल हेड क्वार्टर एसपी अरविंद तिवारी से मिले जहा एसपी हेड क्वार्टर ने पूर्वी एसपी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए
अरविंद तिवारी , हेडक्वार्टर एसपी
