बुधवार की सुबह खंडवा रोड स्थित एक फार्म हाउस में तेंदुए की आमद हुई थी। वयस्क और खुखार तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की रेस्क्यू टीम और चिड़िया घर की टीम ने हर संभव प्रयास किया। रात के समय भी पिंजरा लगाया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान तेंदुए ने लिंबोदी स्थीत रहवासी क्षेत्र की ओर रुख किया। इस दौरान तेंदुए ने सबसे पहले खेमराज सिंह राठौर उसके परिवार पर हमला किया जिसमें खेमराज और उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। इसके बाद तेंदुए ने रेस्क्यू टीम के सदस्य प्रकाश बोके पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम और चिड़ियाघर की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। हालाकि 23 घंटे की कड़ी मशकत के बाद तेंदुए का पकड़ा जा सका। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर चिड़िया घर ले जाया गया। जहा उसका स्वास्थ परिक्षण किया जाएगा।
