लसुड़िया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के वोटर आईडी कार्ड का उपयोग कर फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
दरअसल आवेदक संतोष वर्मा द्वारा लसुड़िया थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि उनके वोटर आईडी कार्ड का उपयोग कर एक महिला द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाया, जिसमे महिला ने फरीयादी को अपना पति बता दिया, साथ उक्त दस्तावेज में व्यक्ति का नाम बदलकर अंकित कर दिया। जबकि फरीयादी संतोष वर्मा पूर्व से ही शादीशुदा है।इसके साथ ही झूठे वोटर आईडी कार्ड का उपयोग करते हुए रीजनल पासपोर्ट आॅफिस में एक झूठा आवेदन प्रार्थी को अपना पति बताकर पासपोर्ट बनाने हेतू दिया। जानकारी लगते ही फरीयादी तत्काल इसकी शिकायत थाने पर की।
राजेश रघुवंशी एएसपी
