मंगलवार को विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है । आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और बाद में दूसरी लड़की से शादी करने लगा । मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल शुरूकर दी है ।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है । यहाँ से एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई की उसके साथ काम करने वाले आकाश निवासी छिंदवाड़ा ने उसके साथ पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया । आरोपी आकाश दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा था । जिसके बाद युवती ने पुलिस को मामला दर्ज करवाया था
तहजीब काजी टीआई
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर देर रात उसे हिरासत में ले लिया है । पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी पहले एक धोखाधड़ी के मामले में भी पकड़ाया जा चुका है ।
दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया
विजय नगर पुलिस ने पकड़ा
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

