इंदौर विजय नगर पुलिस ने मोबाइल लूट घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है जहां होस्टल औऱ कॉलेज के पास खड़े लोगों से रेकी की कर मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे पकड़े गए आरोपियों से एक दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए हैं……
दरअसल विजय नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सुनसान इलाकों में मोबाइल पर बात करने वाले या फिर हॉस्टल और सड़क पर मोबाइल से बात करते हुए चलने वालों की रेकी करते थे और फिर बाइक से पीछे से आकर मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे ऐसे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है गिरोह के सभी सदस्य नाबालिक है और मोबाइल छीन कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे पूछताछ में पुलिस ने 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य और भी सदस्यों की जानकारी जुटा रही है…
तहजीब काजी,थाना प्रभारी
