
मानपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है.आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। पीडिता ने अब पुलिस की शरण ली है। फोटो वीडियो दोस्त को दिये उसने भी धमका कर किया दुष्कर्म पुलिस के अनुसार मानपुर की रहने वाली छात्रा की शिकायत पर आरोपित अजय बारिया और विकास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सबसे पहले आरोपित अजय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने यह अपने दोस्त विकास गिरवाल को दे दिए। विकास ने यह दिखा कर छात्रा को धमकाया और वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पहले डरी सहमी बच्ची ने छात्रा ने अपने परिजन को यह बात बताई तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। अब पुलिस ने आईटी एक्ट ,पॉस्को और गैंगरेप की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ के प्रकरण दर्ज किया है दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।…
