MDMA ड्रग्स मामले में गिरफ्तार न्यूज पोर्टल संचालक शाहिद खान से इंदौर क्राइम ब्रांच ने 10 लाख रुपए कीमत का ड्रग्स जब्त किया है। आरोपी ने कार की सीट कवर में पुड़िया बनाकर ड्रग्स छिपा रखा था। आरोपी मुंबई के बड़े ड्रग सप्लायर और कंपनी से भी जुड़ा है।
इंदौर क्राईम ब्रांच ने न्यूज़ पोर्टल की आड़ में ड्रग सप्लाय करने वाले आरोपी शाहिद खान से 10 लाख रूपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की हे पुलिस के मुताबिक हुसैनी चौक जूना रिसाला निवासी शाहिद खान लंबे समय से ड्रग सप्लाई कर रहा था। आरोपी ड्रग माफिया दिनेश अग्रवाल, रईस उर्फ रईसुद्दीन, अशफाक से भी जुड़ा है। आरोपि ने लॉकडाउन के दौरान ही करीब डेढ़ करोड़ की MDMA सप्लाई कर दी। वह कार पर न्यूज पोर्टल प्रेस का स्टीकर लगाकर आजाद नगर, खजराना, चंदन नगर, सदर बाजार, बम्बई बाजार जैसे क्षेत्रों में जाता था और ड्रग की पुड़िया बेचता था। पुलिस ने पटेल नगर खजराना से शाहिद की कार जब्त कर ली। गिरफ्तारी के पूर्व आरोपी हवा निकालकर कार को लावारिस छोड़कर आ गया था। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 100 ग्राम से ज्यादा MDMA मिली हे । अब पुलिस उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने 5 जनवरी को 5 आरोपियों से 70 करोड़ रुपए की 70 किलो MDMA ड्रग्स बरामद की थी। इनके पास से 13 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए थे। आरोपी तेलंगाना और मप्र के रहने वाले हैं। आरोपी ड्रग्स की खेप देने और टोकन मनी लेने के लिए एकत्रित हुए थे। इस मामले में अब तक 26 आरोपीयो को गिरफ्तार किए जा चुके हैं।पकडे गए आरोपियों से पूछताछ में शहीद का नाम बताया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.
गुरुप्रसाद पाराशर, एएसपी,क्राइम ब्रांच इंदौर
एमडी ड्रग्स मामले में पूर्व में मुंबई से दो आरोपी अय्यूब इब्राहिम कुरैशी और वसीम खान को मुंबई से पकड़ा था। इनमें एक 1993 के मुंबई ब्लास्ट में सजा काट चुका है, जबकि दूसरा टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड में शामिल अबू सलेम गैंग का सदस्य रहा था।

