गैंगरेप के मामले में फरार आरोपी के कार्यालय पर तुकोगंज पुलिस ने छापा मारा जिसमे पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुओ के साथ हिडेन कैमरे भी मिले है।
100 करोड़ का लोन घोटाला कर फरार हुए आरोपी गुरदीप चावला और रिक्की चावला के खिलाफ गैंगरेप के मामले में तुकोगंज पुलिस ने इनके ऑफिस पर छापामार कार्यवाही की । इस कार्यवाही में पुलिस ने उनके जंजीर वाला चौराहा स्थित ऑफिस से कई आपत्तिजनक वस्तुओ के साथ कैमरे भी मिले है । गुरदीप चावला और रिक्की चावला के खिलाफ फर्ज़ी लोन के 5 मामले दर्ज हुए हैं । वही एक लड़की ने इन दोनों बदमाश भाइयों पर बलात्कार और गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज करवा । इसी मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस ने जंजीर वाला चौराहा स्थित कार्यालय पर छापा मारा था ।
कमलेश शर्मा,टीआई
जांच के पश्चात बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं , महिलाओं के वस्त्र कैमरे आदि बरामद किए । फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियो की तलाश में जुटी है ।

