एरोड्रम थाना क्षेत्र की हाई लिंक सिटी में हुई डकैती के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम धार और झाबुआ में डकैती के आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी महेशचंद जैन के अनुसार कुछ लोगों के नाम सामने आए है, जल्द डकैती का खुलासा किया जाएगा।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के पास स्थित हाई लिंक सिटी में घुसे बदमाशों ने डकेती की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान दंपति पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया था। डकैती को लेकर काॅलोनी के रहवासियों ने थाने आकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी। हालांकि पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। एसपी महेशचंद जैन के अनुसार मामले में कुछ लोगों के नाम भी सामने आए है, जिसको लेकर झाबुआ और धार में डेरा डाले हुए है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
