स्वच्छता में देश में चौका लगाने वाले इंदौर में इंदौर की जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक बार फिर स्वच्छता में पंच लगाने की तैयारी शुरू हो गई है,,, नाले पर क्रिकेट जी हां जानकर आपको आश्चर्य होगा इंदौर में देश का पहला क्रिकेट मैच आज इंदौर विराट नगर क्षेत्र के चौधरी पार्क स्थित सूखे नाले पर खेला गया जिसमें राजनीतिक और जिला प्रशासन के बीच मुकाबला हुआ,,,नाला वारियर्स वर्सेस नाला पैंथर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया 5- 5 ओवर के इस मुकाबले को देखने के लिए सेकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।
इंदौर मूसाखेड़ी स्थित विराट नगर नाले में रविवार सुबह राजनीति और प्रशासन के ‘बल्लेबाजों के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें सांसद लालवानी ओर विधायक महेंद्र हार्डिया की संयुक्त टीम संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा की टीम के बीच भिड़ंत हुई । टेनिसबाल से खेला जाने वाला 5-5 ओवर का यह मैच सुबह 9 से 11 बजे के बीच खेल गया,,इसके लिए नाले में विशेष पिच तैयार की गई है।दरअसल यह मैच इंदौर में सफाई के संकल्प की एक और कहानी बयान करेगा कि शहर में गंदे और बदबूदार पानी का पर्याय बन चुके नाले भी किस तरह साफ रखे जा सकते हैं।
प्रतिभा पाल, निगमायुक्त
इस दौरान निगमायुक्त ओर कलेक्टर मनीष सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि पिछले कई सालो से निगम नदियों के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ शहर की जागरूक जनता ने अच्छा सहयोग किया है और इसी का नतीजा रहा है कि आज जहा लोगो बदबू से परेशान होते थे वहा लोग क्रिकेट खेल रहे है,,नाला आउट फॉल से नदियों में मॉनसून का साफ पानी आएगा,जिससे वाटर रिचार्ज भी होगा। वही कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर लगातार चार बार का स्वच्छता में नंबर वन है इसके पीछे मुख्य कारण जन आंदोलन भी है क्योंकि हमारे अधिकार्य जनप्रतिनिधि और इंदौर की जागरूक जनता के वजह से ही इंदौर सफाई में चार बार देश में नंबर वन आया है और अभी इंदौर में वाटर प्लस किया गया है जो नाले सूख चुके हैं इसमें क्षेत्र की जागरूक जनता के सहयोग से नालों में लैंड डालने में छोटे-बड़े अतिक्रमण को हटाने पड़े लेकिन लोगों के सहयोग से यह संभव हो पाया है 10 लाख के ऊपर की आबादी जहां पर वाटर प्लस होने जा रहा है वही बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि देश का संभवत पहला क्रिकेट मैच है जो नाले पर खेला जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को इंदौर वासियों ने आत्मसात करते हुए इसे चार बार नंबर वन किया है और पंच लगाने की तैयारी है इसी कारण है कि आज नाले पर क्रिकेट खेला जा रहा है उन्होंने बताया कि जनता की तासीर एक अच्छे कामों के लिए आगे आते हैं।
- मनीष सिंह कलेक्टर
- पवन कुमार शर्मा संभागआयुक्त
- हरिनारायण चारी मिस्र आईजी

