इंदौर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।
इंदौर परदेशीपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के जीवन की फेल में रहने वाली युवती प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो युवती बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है परिजन के मुताबिक युवती का पड़ोस में ही रहने वाले किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है युवती का नाम प्रिया रेंगें बताया गया है वही युवती के प्रेमी से भी पुलिस ने बातचीत कर बताया कि युवक को पहले भी वह धमकी दे चुकी थी कि अगर वह बात नहीं करेगा तो मैं फांसी लगा लूंगी उसके बाद युवक ने बात करना बंद कर दिया था इसी के चलते युवती ने यह कदम उठाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
अशोक पाटीदार थाना प्रभारी परदेशीपुरा
