इंदौर के बंगाली चौराहे पर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को शिफ्ट करने की कवायद लंबे समय से जारी है। स्थान का चिन्हांकन होने के बाद निगम ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। काम की समीक्षा के लिए आज जल संसाधन मंत्री और सिंधिया परिवार के नजदीकी तुलसी सिलावट ने प्रतिमा स्थल का दौरा किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को शिफ्ट करने की कवायद जारी है बता दें कि अब प्रतिमा को फ्लायओवर के नजदीक ही नई जगह पर शिफ्ट किए जाने के लिए काम जारी है। मंत्री सिलावट ने निगम अधिकारियों, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष, और क्षेत्रीय विधायक के साथ स्थानांतरण के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में चर्चा करते हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्रतिमा को चौराहे के किनारे पर जहां शिफ्ट किया जाएगा, वहां छोटा गार्डन विकसित कर लाइटिंग और फाउंटेन भी लगाया जाएगा। मंत्री सिलावट ने बताया कि नए स्वरूप में प्रतिमा को यहां स्थापित किया जाएगा। वही निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थानांतरण का काम तेज गति से जारी है। जैसे ही काम पूरा होगा यहां प्रतिमा को स्थानांतरित किया जाएगा।
तुलसी सिलावट, जल संसाधन मंत्री
देवेंद्र सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम

