द्वारकापुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया। पकड़ाए आरोपियों से पुलिस गांजा तस्करी को लेकर पुछताछ कर रही है।
अवैध नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में द्वारकापुरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका, जिसमें तीन लोग सवार थे। कार की तलाशी लेने पर गांजा मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 4 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया।
प्रशांत चोबे ए एस पी
एडिशनल एसपी के अनुसार पकड़ाए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की का रही है। कि वह गांजा कहा से लाए थे।

