इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक महिला ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला आये दिन मृतिका व उसके परिवार से विवाद करती रहती थी जिससे तंग आकर महिला ने देर रात अपने ही घर मे केरोसिन डाल कर आग लगा ली
दरसअल पूरा मामला इन्दौर के आजादनगर थाना क्षेत्र के इंद्रा एकता नगर का है जहा लक्ष्मी नज़्म की महिला ने देर रात अपने पड़ोस की महिला से तंग आकर केरोसिन डालकर आग लगा ली आग लगाने के बाद परिजन लक्ष्मी को लेकर एमवाय हॉस्पिटल पहुचे जहा इलाज के दौरान आज सुबह लक्ष्मी की मौत हो गई बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला आये दिन लक्ष्मी के परिवार व लक्ष्मी से विवाद करती रहती थी वही कल भी बुजुर्ग महिला द्वारा लक्ष्मी की सास व उसके परिवालो के साथ मारपीट की थी जिससे परेशान होकर लक्ष्मी ने देर रात केरोसिन डाल कर आत्म हत्या कर ली और आज इलाज के दौरान सुबह लक्ष्मी की मौत हो गई वही आजादनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी
