फिल्मों में हिन्दू धर्म के अपमान से सीएम योगी बेहद नाराज मनोरंजन के नाम पर हिन्दुओं का अपमान करने वालों पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा
पिछली सरकारों की मूक सहमति से फिल्मों में हिन्दू धर्म के अपमान का फंडा, अब योगी ने चलाया डंडा वेब सीरीज तांडव के निर्माता, निर्देश,लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज अमेजन प्राइम की इंडिया हेड के खिलाफ भी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हिन्दू देवी, देवताओं का उड़ाया गया वेब सीरीज में मजाक देवी,देवताओं और हिन्दू धर्म पर फिल्म में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी लखनऊ 18 जनवरी फिल्म और मनोरंजन के नाम पर हिन्दू धर्म और देवी, देवताओं का अपमान करने वालों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं।
पिछली सरकारों की मूक सहमति से फिल्मों में हिन्दू धर्म के अपमान का फंडा, अब योगी ने चलाया डंडा
वेब सीरीज तांडव के निर्माता, निर्देश,लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमेजन प्राइम की इंडिया हेड के खिलाफ भी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हिन्दू देवी, देवताओं का उड़ाया गया वेब सीरीज में मजाक
देवी,देवताओं और हिन्दू धर्म पर फिल्म में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी
लखनऊ 18 जनवरी
फिल्म और मनोरंजन के नाम पर हिन्दू धर्म और देवी, देवताओं का अपमान करने वालों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। वेब सीरीज तांडव में देवी,देवताओं का मजाक बनाने और अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को योगी सरकार कड़ा सबक सिखाने जा रही है। मुख्यमंत्री के सख्त रुख को देखते हुए पुलिस ने तांडव वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक और लेखक के साथ अमेजन प्राइम वीडियो के संचालकों पर भी शिकंजा कस दिया है। पिछली सरकारों की मूक सहमति के कारण फिल्मों में हिन्दू धर्म का अपमान और मजाक बनाने की साजिश पर योगी सरकार ने डंडा चला दिया है।
लखनऊ पुलिस ने वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर,प्रोड्यूसर हिमांशू कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। धर्म के अपमान पर बढ़ते जनाक्रोश और मुख्यमंत्री के तेवर को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है ।
फिल्म और मनोरंजन के नाम पर हिन्दू धर्म और देवी देवताओं को अपमानित करने वालों की अब खैर नहीं है। योगी सरकार हिन्दुओं को अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने जा रही है। तांडव वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक और अमेजन प्राइम वीडियो के संचालकों पर मुकदमे के साथ मुहिम का आगाज हो गया है।
तांडव वेब सीरीज में हिन्दू देवी,देवताओं को बेहद विद्रूप ढंग से प्रस्तुत करने के साथ ही उन्हें अमर्यादित और निम्न स्तरीय संवाद बोलते भी दिखाया गया है। वेब सीरीज के जरिये धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने की साजिश की गई है। वेब सीरीज में जातीय विद्वेष फैलाने वाले संवादों के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री जैसे गरिमामय पद को लेकर भी अपमानजनक और अशोभनीय चित्रण प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में महिलाओं को अपमानित करने वाले सीन भी प्रमुखता से शामिल किए गए हैं। पूरे मामले को लेकर योगी सरकार ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि फिल्म और मनोरंजन के नाम पर हिन्दू धर्म को अपमानित किए जाने पर पिछली सरकारों की मूक सहमति ने देवी देवताओं का मजाक बना कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले फिल्म निर्माताओं का मनोबल बढ़ा दिया था। लेकिन योगी सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सबक सिखाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले