छेड़छाड़ को लेकर बीती रात जूनी इंदौर क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमले घटना सामने आई है । फिलहाल घायल युवक का गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरूकर दी है ।
घटना जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के गुलजार कालोनी की है । यह छेड़छाड़ को लेकर मोहम्मद आरिफ ओर उसके साथी मोहम्मद असीफ़ पर हमले की घटना सामने आई है । दरसअल दोनो चम्पाबाग में रहते है और मेकेनिक का काम करने ट्रांसपोर्ट नगर जाते है । कल दोनो गुलजार कालोनी के पास उसके मामा केघर गए थे जहाँ आरिफ किसी लड़की से बात कर रहा था । इसी बात पर हमले की बात सामने आई है
हमले में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है । मामले में जूनि इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
