सांसद श्री लालवानी, संभागायुक्त डॉ. शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह की उपस्थिति में जिलों के लिये की गई रवाना
कोविड वैक्सीन का इंतजार हुआ खत्म ,इंदौर में आई एक लाख 51 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन इंदौर संभाग में भी आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाले विश्व के सबसे बड़े कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी है।
इंदौर संभाग में भी आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाले विश्व के सबसे बड़े कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी है। इंदौर में कोविड वैक्सीोन का इंतजार आज खत्म हो गया। आज वायुमार्ग से इंदौर और उज्जैन संभाग के लिये एक लाख 51 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन प्राप्त हुई। इसे आज इन दोनों संभागों के जिलों के लिये रवाना कर दिया गया। यह वैक्सीन सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह की उपस्थिति में जिलों के लिये रवाना की गई।
आज इंदौर और उज्जैन संभाग के लिये प्रथम चरण में कुल एक लाख 51 हजार 520 कोविड वैक्सीन प्राप्त हुई। इसमें से इंदौर संभाग को 94 हजार 590 वैक्सीन मिली। उज्जैन संभाग के जिलों के लिये 56 हजार 930 वैक्सीन भेजी गई। बताया गया कि इंदौर संभाग के इंदौर जिले को सर्वाधिक 33 हजार 490 वैक्सीन मिली। इसी तरह इंदौर संभाग के आलीराजपुर जिले को 6450, बड़वानी को 8600, धार को 15740, झाबुआ को 9340, खण्डवा को 8050 तथा खरगोन जिले को 8400 वैक्सीन भेजी गई। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि इसे जिलों में इलेक्शन मोड में वितरित कर लगाया जायेगा। वैक्सीनेशन का कार्य निर्वाचन की तरह टीकाकरण केन्द्रों पर होगा। वैक्सीन की गुणवत्ता और कोल्ड चैन बनाये रखने के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सांसर श्री लालवानी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े अभियान के रूप में यह टीकाकरण अभियान संचालित होगा। अभियान के तहत प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। व्यक्ति भ्रम में नहीं आये। वैक्सीनेशन का पहला चरण 16, 18, 20 और 23 जनवरी को होगा। पहले चरण में वैक्सीन सभी सरकारी और प्राइवेट हेल्थ वर्करों को लगाई जाएगी और इसके बाद फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों को लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन की पूरी तरह से मोनेटरिंग करने के लिए राज स्तर पर कंट्रोल रूम के साथ कमांड सेंटर बनाए गए है। वहीं जिला और ब्लॉक लेवल पर काम की निगरानी करने करने नियंत्रण कक्ष बनाए जा रहे है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले