मेरा सौभाग्य है कि यूपी में शूटिंग करने का मौका मिला : सतीश कौशिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिल्म नीति को सतीश कौशिक ने सराहा कोविड काल के बाद यूपी में शूट हुई ऐसी पहली फिल्म जो थिएटर में रिलीज हुईफिल्म सिटी बनने के बाद युवाओं के सपने होंगे साकारलखनऊ में फिल्म कागज का हुआ प्रीमियर लांचयूपी सरकार फिल्म निर्माण के लिए दे रही ढेर सारी सहूलियत : सिद्धार्थनाथ सिंह लखनऊ, 7 जनवरी।
- कोविड काल के बाद यूपी में शूट हुई ऐसी पहली फिल्म जो थिएटर में रिलीज हुई
- फिल्म सिटी बनने के बाद युवाओं के सपने होंगे साकार
- लखनऊ में फिल्म कागज का हुआ प्रीमियर लांच
- यूपी सरकार फिल्म निर्माण के लिए दे रही ढेर सारी सहूलियत : सिद्धार्थनाथ सिंह
लखनऊ, 7 जनवरी।
उत्तर प्रदेश फिल्म की शूटिंग के लिहाज से एक शानदार प्रदेश है। इस प्रदेश की कला संस्कृति सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। फिल्म सिटी के निर्माण के बाद बड़े बड़े निर्माता निर्देशकों के साथ काम करने का सपना देखने वाले युवा कलाकारों का सपना अब अपने प्रदेश में ही पूरा हो सकेगा। ये बातें गुरुवार को अभिनेता सतीश कौशिक ने अपनी नई फिल्म कागज़ के प्रीमियर के अवसर पर कहीं। लखनऊ में फिल्म के प्रीमियर लांच पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लघु सूक्ष्म उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर सतीश कौशिक ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि कोरोना काल के बाद सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली मेरी पहली फिल्म उत्तर प्रदेश में शूट हुई। ये फिल्म यूपी के एक व्यक्ति की वास्तविक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में लोगों को यूपी के ग्रामीण इलाकों को देखने का मौका मिलेगा। यूपी में ढेर सारी खूबसूरत लोकेशन्स हैं। मेरा मानना है कि फिल्म सिटी के निर्माण के बाद मुम्बई से ज्यादा फिल्में यूपी में शूट होंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद यह पहली ऐसी फिल्म है जो थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म बंधू नीति के तहत मिलने वाली सहायता से यूपी में शूटिंग के रास्ते निर्माता निर्देशकों के लिए आसान हुए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के लघु सूक्ष्म उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का प्रयास है कि फिल्म जगत को उत्तर प्रदेश में भी स्थान मिले, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म निर्माण को लेकर ढेर सारी सहूलियतें दे रही है । आज प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा फिल्में बन रहीं हैं। आने वाले दिनों में यूपी में फिल्म उद्योग को नया आयाम मिलेगा।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी निभा रहे मुख्य किरदार
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को कायल करने वाले जाने-माने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगें। वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म कागज ऐसे आम आदमी की कहानी है जो जिंदा रहते हुए सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया जाता है। फिल्म में एक आम आदमी की भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ कानूनी संघर्ष की दास्तां को दिखाया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ मोनल गज्जर, मीता वशिष्ठ, अमर उपाध्याय और सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगें।
यूपी के व्यक्ति पर आधारित है कागज की कहानी
फिल्म कागज़’ की वास्तविक कहानी और परिकल्पना आजमगढ़ के एक छोटे से गांव अमिलो के एक शख्स लाल बिहारी मृतक के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ से करीब 60 किलोमीटर दूर सीतापुर जिले के कन्दुनी गांव में की गई है। सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा इम्तियाज हुसैन ने लिखी है। इसके दमदार संवाद अंकुर सुमन और शशांक खंडेलवाल ने बुने हैं। वास्तविक लोकेशन की शानदार सिनेमेटोग्राफी अर्कोडेब मुखर्जी ने की है। सलमान खान फिल्म्स और सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म का निर्माण सलमा खान, निशांत कौशिक और विकास मालू द्वारा किया गया है। यूपी के सभी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के साथ फिल्म कागज जी 5 ओरिजनल पर भी रिलीज की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले