देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 22 बार पढ़ी गई

सांसद शंकर लालवानी को कैसे मिली इंदौर के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री से सहमति

शंकर लालवानी ने इंदौर के विकास के लिए अहम कई मांगों पर मुख्यमंत्री से सहमति ली, सांसद पूरी तैयारी के साथ रखते हैं अपनी बातसांसद लालवानी ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगे रखीइन प्रोजेक्टस से बदल जाएगी इंदौर की तस्वीरसांसद लालवानी पूरा होमवर्क कर बात रखते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग अवतार में नज़र आ रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi8 जनवरी 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • शंकर लालवानी ने इंदौर के विकास के लिए अहम कई मांगों पर मुख्यमंत्री से सहमति ली, सांसद पूरी तैयारी के साथ रखते हैं अपनी बात
  • सांसद लालवानी ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगे रखी
  • इन प्रोजेक्टस से बदल जाएगी इंदौर की तस्वीर
  • सांसद लालवानी पूरा होमवर्क कर बात रखते हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग अवतार में नज़र आ रहे हैं। वे खुद मीटिंग्स में पूरी तैयारी कर आते हैं और बहुत तेज़ी से फैसले ले रहे हैं। बुधवार को इंदौर के दौरे पर थे और सांसद शंकर लालवानी ने कार्यक्रम के मंच से ही सीएम के शहर के विकास के लिए कई मांगें रखी जिस पर हाथों हाथ अनुमति मिल गई। आइए हम आपको इनसाइड स्टोरी बताते हैं कि सांसद शकर लालवानी की पुख्ता तैयारी और होमवर्क से कैसे बड़े-बड़े प्रस्ताव मंच पर ही मंज़ूर हो गए।

–  सांसद ने एयरपोर्ट विस्तार के लिए ज़मीन की मांग की और इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के लिए भी ज़मीन मांगी

  • सांसद ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की भी मांग रखी
  • सांसद लालवानी ने शहर के व्यस्ततम चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की बात रखी जिसे मंजूरी मिल गई

दरअसल, मुख्यमंत्री जब 1 जनवरी को इंदौर आए थे तो अधिकारियों को सांसद लालवानी के साथ बैठकर अगले 5 सालों की रुपरेखा बनाकर पर प्रेजेंटेशन देने की बात कही थी। इसी बीसह 6 जनवरी को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर के 5 सालों के विकास पर आयोजित प्रेजेंटेशन में सांसद लालवानी की सोच, समस्याओं के दिए गए समाधानों और दूरदृष्टि से वे मुख्यमंत्री काफी प्रभावित नज़र आए।

पार्षद के तौर पर राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले लालवानी के पास नगर निगम, भाजपा संगठन और आईडीए में काम करने का बेहद लंबा अनुभव है। लालवानी किसी भी प्रोजेक्ट के राजनीतिक नफा-नुकसान को भी बेहतर ढंग से समझते हैं।

इसके अलावा सांसद लालवानी उच्च शिक्षित है और लो प्रोफाइल रहते हैं जिससे अधिकारियों को अपनी बात बेहतर ढंग से समझा पाते हैं और अधिकारी वर्ग भी सांसद लालवानी के साथ सहज महसूस करता हैं।

सांसद बनने के बाद से ही लालवानी शहरी विकास के लिए बनी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य भी है। इस समिति के सामने देशभर के शहरों की समस्याएं और चुनौतियों पर बात होती है। साथ ही लालवानी एमएसएमई के नेशनल बोर्ड मेंबर भी है। नितिन गड़करी के अध्यक्षता वाले इन बोर्ड में कोरोना के कठिन हालातों से देश के कारोबार को उभारने और व्यापारियों के पास लिक्विडिटी पहुंचाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है।

सांसद लालवानी के इस अनुभव का फायदा भी इंदौर के लिए मुख्यमंत्री को दिए प्रेजेंटेशन में नज़र आया।

ये पहला मौका था जब लगभग सभी सरकारी विभाग इंदौर के विज़न प्लान की बैठक में शामिल थे। सांसद लालवानी ने नगर निगम, आईडीए के अलावा एमपीआईडीसी, एयरपोर्ट, रेलवे जैसी संस्थाओं को भी इस अहम प्रेजेंटेशन की तैयारी के लिए बुलाया। इसी का नतीजा था कि मुख्यमंत्री इस प्रेजेंटेशन से बेहद प्रसन्न नज़र आए और कई योजनाओं को प्रदेश स्तर के लायक बताते हुए तेज़ी से इनके पायलट प्रोजेक्ट और स्टडी पर काम शुरू करने के लिए कहा।

सांसद ने ट्रैफिक के लिए अलग मास्टर प्लान की बात की वहीं ठेला जोन की व्यवस्था का आईडिया भी सांसद का ही था। सांसद ने नए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जमीन रिज़र्व रखने पर बात हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद लालवानी की तैयारी और होमवर्क से खुश थे और पीपल्याहाना फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में शंकर लालवानी को ‘फ्लाईओवर मैन’ और कल्पनाशील मस्तिष्क का धनी कहकर संबोधित किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑