अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले, धार के 02 तस्करों सहित इंदौर का एजेण्ट भी क्राईम् ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार।
कुल 03 आरोपी धराये, इंदौर का एजेण्ट गांजा बेचने में धार के तस्करों की करता था मदद। आरोपियों से 07 किलो 500 ग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन व 03 मोबाईल फोन बरामद।
- कुल 03 आरोपी धराये, इंदौर का एजेण्ट गांजा बेचने में धार के तस्करों की करता था मदद।
- आरोपियों से 07 किलो 500 ग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन व 03 मोबाईल फोन बरामद।
- सभी आरोपियों के दर्ज है पूर्व से आपराधिक रिकार्ड।
इंदौर- दिनांक 02 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार मादक पदार्थों से सम्बंधित संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों तथा अवैध नशे के व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने के साथ ही अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले आरेापियों के संबंध में आसूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इंदौर के सामावर्ती जिलों से इंदौर की सीमा में संचालित होने वाले मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों का गठन कर उनको अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के संबंध में आसूचना संकलन करने तथा उनकी धरपकड़ करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया था।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना किशनगंज क्षेत्र में सीमावर्ती जिलों के कुछ लोग आकर स्थानीय एजेण्ट की मदद से गांजा सप्लाय करते रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने निगरानी करना शुरू कर मुखबिरों को मामूर किया जिसके बाद सूचना मिली कि सादलपुर जिला धार के रहने वाले 02 लोग दोपहिया वाहन पर सवार होकर अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेप देने इंदौर आ रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना किशनगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये तस्करों को पकड़ने की तैयारी की। दोनों तस्कर आकर भाटखेड़ी के पास रूके जहां उन्हें इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र का राहुल पिता हरिराम प्रजापति मिला जिसके माध्यम से वह गांजा इंदौर में खपाने वाले थे। दोनों तस्कर 1. मनोज पिता मोहनलाल सोलके निवासी सादलपुर जिला धार 2. राहुल पिता मोहनसिंह राजपूत निवासी कोटभिड़ाला सादलपुर जिला धार, तथा इंदौर के एजेण्ट 3. राहुल पिता हरिराम प्रजापति के साथ मिलकर जैसे ही भाटखेड़ी से एबी रोड पर दो पहिया वाहन क्रमांक MP11 ME 6702 पर सवार होकर आगे बड़े मौके पर घेराबंदी कर बैठी क्राईम ब्रांच की टीम ने तीनों को दबोच लिया जिनकी तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 01-01 एण्ड्रायड मोबाईल फोन बरामद हुये तथा उनके कब्जे से 07 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो पहिया वाहन व तीनों मोबाईल फोन को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध थाना किशनगंज में अपराध क्रमांक 04/21 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है, सभी आरोपियों के पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है जिसमें आरोपी राहुल प्रजापति पर 14 मामले आबकारी एक्ट, मारपीट, तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं तथा सादलपुर के रहने वाले राहुल पर भी लगभग आाधा दर्जन पूर्व से ही दर्ज हैं। आरोपियों ने आरंभिक पूछताछ में गांजा धार से लाना बताया जिसकी लिंक मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले