एसटीएफ इंदौर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय एक मिलियन यूएस डॉलर का नकली नोट बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है जिनके पास से एक मिलियन डॉलर का नकली नोट भी बरामद किया है एसपी एसपी के अनुसार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है
एसटीएफ इकाई इंदौर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि नानाखेड़ा उज्जैन निवासी तरुण परमार अपने तीन साथियों के साथ आशियाना ढाबा सांवेर रोड इंदौर पर 5 लाख में अमेरिकी डॉलर विक्रय करने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा जिनके नाम तरुण परमार, मोहम्मद गुफरान, शेरू खान और नईम देलवी है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक मिलियन डॉलर का नकली नोट भी जप्त किया है।
पकड़ाया रुपयों को एसटीएफ इंदौर ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी नकली यूएस डॉलर कहां से लाए थे इसको लेकर पूछताछ की जानी है।
