इन्दौर लगातार सड़क हादसों में मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है जहां फिर एक सड़क हादसे में नखराली ढाणी के कमर्चारी की शादी से अपने घर लौटते समय ट्रक ओर कार की चपेट में आने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक ओर कार की तलाश शुरू की है
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर एक्टिवा सवार अमित बंसल भंडारी रिसोर्ट से अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले अमित की एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे भाग निकले लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ़्तार कार अमित के उप्पर से जा गुजरी जिसको तुरंत 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते अमित की मौत हो गई मृतक नखराली ढाणी में काम करता था
