देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

? बात यहां से शुरू करते हैं ? कोई कुछ भी कहे लेकिन यह तो मानना पड़ेगा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच विधानसभा उपचुनाव के दौरान गजब का तालमेल रहा।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

? बात यहां से शुरू करते हैं

 ?  कोई कुछ भी कहे लेकिन यह तो मानना पड़ेगा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच विधानसभा उपचुनाव के दौरान गजब का तालमेल रहा। कौन कहां जाए, किसकी कहां ज्यादा जरूरत है,और कहां कौन बेहतर समन्वय बना सकता है, इसे लेकर दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग का ही नतीजा है कि विधानसभा उपचुनाव के नतीजो को लेकर तमाम पूर्वानुमान ध्वस्त हो गए। यही नहीं इन दोनों के माध्यम से जो फीडबैक चुनाव के दौर में दिल्ली पहुंच रहा था उसी का नतीजा है कि अंतिम दौर में नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा को ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाना पड़ी। ‌

 ?  कांग्रेस के तमाम नेता उस एजेंसी और उन नेताओं को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने कमलनाथ को यह फीडबैक दे रखा था कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को 20 से 22 सीटें मिल रही हैं और उनका मुख्यमंत्री बनना तय है। इसी आधार पर कमलनाथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में फिर वापस होने का दावा करते थे। उनके एक दावे पर भी नतीजों ने पानी फेर दिया। वे कहते थे कि यदि कांग्रेस को 18 सीट भी मिल गई तो भले ही वह सरकार ने बना पाए लेकिन भाजपा सरकार की रवानगी डलवा देंगे। खैर अब तो प्रदेश की कांग्रेस राजनीति में कमलनाथ के विरोधियों को उनके मध्य प्रदेश से रवाना होने का इंतजार है।

 ?  प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष का फैसला इस माह के अंत या अगले माह की शुरुआत में हो जाएगा। विपिन वानखेड़े के विधायक बनने के बाद अब इस पद के लिए दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है पहला है डॉ विक्रांत भूरिया का और दूसरा पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव का। दोनों अपने अपने हिसाब से लामबंदी में लग गए हैं और पार्टी के क्षत्रपों को साधने में लगे हैं। दोनों की ही नजर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर है क्योंकि जिस पर वह नजरें इनायत कर देंगे यही अध्यक्ष का ताज हासिल हो जाएगा। वैसे आदिवासियों के बीच खिसकते जनाधार के मद्देनजर इस पद के लिए पार्टी की प्राथमिकता यदि डॉक्टर भूरिया रहे तो चौंकने की जरूरत नहीं।

 ?  मुकेश श्रीवास्तव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। कांग्रेस सरकार के दौर में बारास्ता मध्य प्रदेश माध्यम किए गए कथित प्रचार प्रसार के बचे हुए 40 करोड रू तो वे आज तक वसूल नही पाए लेकिन हाल ही के केंद्रीय एजेंसी के छापे ने उनकी परेशानी बढा दी है। इस छापे ने उन आय ए एस अफसरों की नींद भी उडा दी है जिनके विभागों का पैसा कांग्रेस सरकार के दौर मे माध्यम तक पहुंचने के बाद श्रीवास्तव के माध्यम से मैदान मे आया। इसमे से बहुत बडी राशि तो खर्च के रूप में कागजों पर ही दर्ज पायी गयी है।

 ?  कोरोनाकाल में इंदौर में संघ के विभाग संपर्क प्रमुख डा निशांत खरे की भूमिका को सबने सराहा था। ठीक उसी अंदाज में विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांवेर में विभाग के सह संपर्क प्रमुख विनय पिंगले चर्चा में रहे। पिंगले की गिनती संघ के उन दिग्गजों में होती है जो पर्दे के पीछे रणनीतिकार की भूमिका में रहते है सांवेर में उन्होंने तो उन्होनें मैदान ही संभाला। जीतू पटवारी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होने के बावजूद पिंगले ने खाती समाज के समीकरण को जिस तरह से तुलसी सिलावट के पक्ष में करवाया उसकी चर्चा आज भी है। मतदान के दिन इंडेक्स मेडिकल कालेज के बूथ पर उनकी मौजूदगी ने भाजपा के कई दिग्गजों को चौंका दिया था।

 ?  अरुण यादव भले ही अपने प्रभाव वाले दो निर्वाचन क्षेत्रों मांधाता और नेपानगर में कॉन्ग्रेस की नैया को पार न लगा सके हो लेकिन उनके जिले के तीन नेताओं डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो, झुमा सोलंकी और रवि जोशी ने तो अपने नंबर बढा ही लिए। डॉ साधो और श्रीमती सोलंकी डबरा तथा रवि जोशी दिमनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी थे और इन दोनों ही क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई। स्वभाविक है श्रेय भी इन्हीं के खाते में दर्ज होना है। गौरतलब है की इन तीनों नेताओं की यादव से कभी पटरी नहीं बैठी।

 ?  विधानसभा उपचुनाव में सांवेर से तुलसी सिलावट की जीत को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किस तरह प्रतिष्ठा का प्रश्न बना रखा था इसकी एक बानगी देखिए। क्षेत्र में राजपूत मतों की संख्या अच्छी खासी है। मंत्री उषा ठाकुर तो इन्हें लामबंद करने में लगी ही थी पर मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में समाज के लोगों के तेवर को देख सिंधिया ने कोई जोखिम न उठाते हुए खुद मोहन सेंगर को फोन किया और सारे समीकरण समझने के बाद और सक्रियता से मैदान संभालने को कहा। इस चुनाव में करणी सेना को भाजपा के नजदीक लाने में भी सेंगर की ही अहम भूमिका रही।

 ?  चुंकि प्रतिभा पाल जल्दी ही लंबे अवकाश पर जाने वाली है इसलिए इंदौर नगर निगम के लिए नए कमिश्नर की तलाश शुरू हो गई। यह भी तय है कि इस मामले में कलेक्टर मनीष सिंह की भूमिका सबसे अहम रहना है। चुंकि इंदौर स्वच्छता के मामले में फिर देश मैं नंबर वन की ओर अग्रसर है और जल्दी ही नगर निगम के चुनाव भी होना है,इसलिए सरकार भी चाहती है कि कमिश्नर ऐसा अफसर हो जिसका सबके साथ बेहतर तालमेल रहे। दोनों स्थितियों और मनीष सिंह की पसंद को ध्यान में रखें तो निगमायुक्त के लिए नंबर वन पर तो इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक क्षोत्रिय का ही नाम सामने आ रहा है।

??‍♀️ चलते चलते ??‍♀️

विधानसभा उपचुनाव में अलग-अलग मोर्चों पर भाजपा के तारणहार रहे रमेश मेंदोला, कृष्ण मुरारी मोघे,गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा,राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, गोविंद मालू और उमेश शर्मा मैं से किसे कहा मौका मिलेगा इस पर सबकी निगाहें है।

? पुछल्ला

दिसंबर अंत तक तो हरिनारायण चारी मिश्रा ही इंदौर के डीआईजी रहेंगे। लेकिन नए साल की शुरुआत में उनके आईजी पद पर पदोन्नति के बाद इस पद को पाने के लिए अभी से लामबंदी शुरू हो गई है।

?अब बात मीडिया की

 ♦️ सालों तक दैनिक भास्कर और नई दुनिया से जुड़े रहे उदय मंडलोई अब भास्कर डिजिटल में अहम भूमिका में आ गए हैं। यहीं पर अब मोहन बागवान भी बड़ा दायित्व संभाल रहे हैं।

 ♦️ नई दुनिया में रीजनल डेस्क की बैकबोन माने जाने वाले ऋतुराज सिंह कि इन दिनों संस्थान में गैरमौजूदगी मीडिया क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

♦️ विधानसभा उपचुनाव के दौर में पत्रिका ने जो तेवर दिखाए और जिस तरह का प्रस्तुतीकरण रहा उसने स्टेट एडिटर विजय चौधरी का कद बढ़ाया ही है।

 ♦️ अनादि टीवी के साथ रहते हुए स्काई टीवी के नाम से केबल नेटवर्क लाने की तैयारी में लगे सुशील बजाज अब डिजीआना समूह से जुड़ गए हैं।

 ♦️ दैनिक भास्कर में आने वाले समय में कुछ बड़े बदलाव के संकेत है संकेत है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑