इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के राम नगर में एक आरक्षक द्वारा अपने जन्मदिन पर चाकू से केक काटने का वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर द्वारकापूरी पुलिस ने पूरा मामला संज्ञान में लेकर कार्यवाही की
हाल ही है कुछ दिन पहले मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सोश्यल मीडिया पर चाकू से केक काटने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए करीब आठ लोगो को गिरफ्तार किया था वही ताजा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के राम नगर का है जहाँ देवास में पदस्थ एक आरक्षक का वीडियो भी शोषयल मीडिया पर चाकू से केक काटते हुए वायरल हुआ जिसमें द्वारकापुरी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए देवास एसपी को पत्र व वीडियो के माध्यम से इंदौर पुलिस ने कार्यवाही करने आग्रह किया गया है जिसमे आरक्षक द्वारा चाकू से केक काटते हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है बरहाल इंदौर पुलिस ने मल्हारगंज में चाकू से केक काटते हुए वायरल वीडियो पर तो कार्यवाही कर दी थी पर अब देखना होगा कि इस आरक्षक पर कार्यवाही होती है या नही ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।
