लॉकडाउन के बाद इंदौर शहर में चोरियों की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है इंदौर के लोहा मंडी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट गोडाउन में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया और लाखों का माल उठाकर ले गए
इंदौर के लोहा मंडी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के कई गोडाउन पर चोरों ने हाथ साफ किया चोरों ने सुबह 4:00 बजे इंदौर के लोहा मंडी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट के कई गोडाउन के शटर तोड़कर गोडाउन में रखे व्यापारियों के माल उठाकर ले गए चोर वारदात के लिए लोडिंग वाहन साथ लेकर आए थे और यह पूरी घटना ट्रांसपोर्ट गोडाउन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है
ट्रांसपोर्ट व्यवसाई विश्वजीत भाटिया का कहना है कि प्रातः 4:00 बजे के लगभग चार से पांच की संख्या में चोरों ने उनके गोडाउन पर धावा बोला और कीमती सामान उठाकर ले गए वह अपने साथ चोरी के सामान हो के लिए लोडिंग वाहन भी लेकर आए थे
इंदौर में पिछले 1 महीने में चोरी की कई वारदातें हुई है लेकिन पुलिस वारदातों का खुलासा नहीं कर पा रही है और चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं

