अब मध्य प्रदेश की इंदौर सेंट्रल जेल के बाहर भी पेट्रोल पंप बनने जा रहा है। दरअसल इस पंप के लिए सरकार से आदेश प्राप्त हो चुके हैं। वहीं जेल के बाहर जमीन भी आवंटित की जा चुकी है।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब एक और नवाचार होने जा रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर सेंट्रल जेल के बाहर पेट्रोल पंप जेल प्रबंध द्वारा संचालित किया जाएगा। सेंट्रल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के अनुसार पेट्रोल पंप की इंडियन ऑयल द्वारा अनुमति प्राप्त हो चुकी है। जमीन का सर्वे भी हो चुका है लेकिन इस समय आदर्श आचार संहिता के चलते इसके संचालन पर रोक लगाई गई है। जैसे ही संहिता खत्म होगी। पंप का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इसका संचालन प्रशासन किसके हाथ में होगा, इसके आदेश अभी तक अधीक्षक को प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन यह तय है इस पंप पर जेल के चार कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
फिलहाल संभव था चुनाव के परिणाम आने तक यह पेट्रोल पंप बनकर तैयार हो सकता है। जिसके बाद यह सुचारु रुप से शुरू हो जाएगा।
• प्रदेश का पहला जेल पेट्रोल पंप होगा शुरू
• सेंट्रल जेल के बाहर बन रहा जेल पेट्रोल पंप
• जेल कर्मचारियों की भी हो सकती है, पेट्रोल पंप मैं सहभागिता

