कपटनाथ ने कुर्सी पर बैठने के बाद सबको भूला दिया- विजयवर्गीय
*श्री विजयवर्गीय ने किया भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन**- ग्राम सिया में जनसभा के दौरान किया संकल्प पत्र का विमोचन**- हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र को मिलेंगी कई सौगातें* देवास।
*श्री विजयवर्गीय ने किया भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन*
*- ग्राम सिया में जनसभा के दौरान किया संकल्प पत्र का विमोचन*
*- हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र को मिलेंगी कई सौगातें*
देवास। हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को अपने संकल्प पत्र का विमोचन किया। संकल्प पत्र का विमोचन ग्राम सिया में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सुरेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विक्रमसिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, बहादुर मुकाती, मंडल अध्यक्ष पवनसिंह चंदाना, ईश्वरसिंह सरपंच सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*भाजपा जीतेगी प्रदेश की 28 सीटें- श्री विजयवर्गीय*
भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सिया में संकल्प पत्र का विमोचन राष्ट्रीय महासचिव के मैराथन रोड शो के पूर्व किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 28 की 28 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। प्रदेश में शिवराज की लहर है, भ्रष्टाचारियों को हटाने की लहर है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कर्ज माफी पर झूठ बोला, बेरोजगारी भत्ते पर झूठ बोला, जिससे प्रदेश की जनता परेशान थी। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजयसिंह की जोड़ी पर तंज करते हुए कहा कि इन दोनों जादूगरों की बात में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ गए। कपटनाथ ने कुर्सी पर बैठने के बाद सबको भूला दिया। दिग्विजयसिंह ने एक सरकारी बंगला लेकर ट्रांसफर उद्योग शुरू कर दिया और प्रदेशभर के बेरोजगार कांग्रेसियों को रोजगार दे दिया। प्रदेश के विकास और अपने वादों की चिंता नहीं की, जिसके चलते सिंधिया जी को अपने वचन की लाज रखने के लिए मोदी जी की विकास की ट्रेन में चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस की वादाखिलाफी के कारण हो रहे हैं और इस चुनाव में हमें कांग्रेस को उसके झूठ के लिए सबक सिखाना है। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले