इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में कांच फैक्ट्री संचालक ने अपने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर सामने ही फैक्ट्री में गाड़ी चलाने वाले एक ड्राइवर की मदद के बहाने बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी वहीं आरोपियों ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए कांच गिर जाने से घायल होना बतलाया था लेकिन पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच कर देखा तो चाकू के निशान पाए गए वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
चन्दन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी पर एक निजी कंपनी में काम करने वाली जावेद को उसी के सामने कांच फेक्ट्री के संचालक लतीफ ने मदद के बहाने बुलाया था और फिर अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसको चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और खुद ही अस्पताल में भर्ती करवा कर भाग खड़े हुए थे लेकिन उपचार के दौरान जावेद की मौत हो गई वहीं आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम को गुमराह करने हेतु उसके ऊपर कांच गिर जाने से घायल होना बताया था लेकिन पुलिस ने शव पर चोट के निशान देखे तो चाकू के दिखे जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हत्या के पीछे की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है
