इंदौर क्राम ब्रांच और खुड़ेल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 240 पेटी अवैध शराब को बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया चाऊ में बड़ी मात्रा में अवैध शराब के बेचने के लिए लाई गई है। सूचना के आधार क्राइम ब्रांच ने खुड़ेल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान दबिश देकर करीब 240 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसके साथ ही मौके से घनश्याम नामक युवक को गिरफ्तार किया। एसपी पश्चिम महेशचंद जैन के अनुसार शराब के सेम्पल में खंडवा लिया हुआ था। जिसको ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर पूछताछ की जा रही है।
