अवैध मादक पदार्थ MDMA ‘म्याऊं-म्याऊं’ ड्रग्स का तस्कर इंदौर क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा।
★ आरोपी से 19 ग्राम MDMA नशीली ड्रग्स बरामद। ★ चार पहिया वाहन भी किया जप्त, 02 अन्य आरोपियों के नाम आये सामने तलाश जारी। ★ यह एक्सटेसी और मेफेड्रोन के नाम से भी जानी जाती है, उत्तेजना व मतिभ्रम के रूप में करती है कार्य।
★ आरोपी से 19 ग्राम MDMA नशीली ड्रग्स बरामद।
★ चार पहिया वाहन भी किया जप्त, 02 अन्य आरोपियों के नाम आये सामने तलाश जारी।
★ यह एक्सटेसी और मेफेड्रोन के नाम से भी जानी जाती है, उत्तेजना व मतिभ्रम के रूप में करती है कार्य।
इंदौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2020 पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर द्वारा इंदौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री व तस्करी करने वालों के संबंध में सूचना संकलित कर उन विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर इंदौर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
इसी अनुक्रम में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री व तस्करी करने वालों के संबंध में क्राईम ब्रांच द्वारा सूचना संकलन हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया जिसके तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति Suzuki S Cross क्रमांक से MDMA नामक ड्रग्स सप्लाय करने हेतु निकला है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना विजयनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये मंगलसिटी के पीछे मुखबिर से ज्ञात क्रमांक MP 09 CT 5471 को रोका जिसमें अनिल पुरी पिता नारायण पुरी नामक व्यक्ति सवार था। उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स बरामद हुई जिसके संबंध में आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन, उसका अधार कार्ड व 1000 रूपये नगदी बरामद हुई। कार की तलाशी लेने पर उसमें से सागर तथा धर्मेन्द्र नामक व्यक्ति के आाधार कार्ड व कार का रजिस्ट्रेशन कार्ड बरामद हुये उपरोक्त कार धर्मेन्द्र जैन नामक व्यक्ति के नाम से आरटीओ में पंजीकृत है। आरोपी ने आरंभिक पूछताछ में बताया कि वह ड्रग्स का स्प्लायर है जोकि नशा करने के आदी लोगों को 05 से 07 हजार रूपये प्रति ग्राम के हिसाब से पुड़िया बनाकर बेचता था।
आरोपी ने उपरोक्त ड्रग्स सागर जैन तथा धर्मेन्द्र जैन नामक व्यक्तियों के कहे अनुसार सप्लाय करना बताया जिन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया गया है तथा उनकी तलाश की जा रही है ज्ञातव्य है कि यह सागर जैन व धर्मेन्द्र जैन थाना विजयनगर में बांगलादेशी महिलाओं से संबंधित मानव दुर्व्यापार के मामले में भी फरार चल रहे हैं। आरोपी अनिल पुरी पिता नारायण पुरी जाति गोस्वामी निवासी वार्ड नम्बर 06 जाट बाड़ी सारंगपुर राजगढ़ हाल ग्राम बरदरी हनुमान मंदिर के पास पीथमपुर जिला धार को पकड़कर उसके कब्जे से 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद कर थाना विजयनगर में अपराध क्रमांक 812/20 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
MDMA synthetic ड्रग्स है जोकि उत्तेजना व मतिभ्रम के रूप में कार्य करती है। यह एक्सटेसी के नाम से भी जानी जाती है मेफेड्रोन को आमतौर पर ‘म्याऊं-म्याऊं’ के नाम से भी जाना जाता है नशा करने वालों के बीच इसके कई कोड नेम हैं। इसे लेने के बाद दिमाग में नशा चढ़ता है मदहोशी छा जाती है। ज्यादा मात्रा में एक साथ लेने पर यह जान के लिए खतरा बन सकती है। इसका नाइजीरिया और अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। माफिया इस ड्रग का सबसे ज्यादा नशा करते हैं। इसे पानी में घोल कर अथवा इंजेक्शन के जरिए लिया जाता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले