नंदलालपुरा फ्रूट मार्केट स्थित दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एमजीरोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला चोर गिरोह की 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिलाओं के पास से दुकान से चोरी किया माल भी बरामद कर लिया है।
मामला एमजीरोड थाना क्षेत्र का है। मां कालका स्टूडियों के संचालक रूपेश राजोरे ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनकी दुकान की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर कैमरे मोबाइल, फोन सहित करीब साढ़े चार लाख कीमत का सामान चुरा कर ले गए है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध महिलाएं कोष्ठी धर्मशाला के पीछे नाले किनारे पेड़ों की आड़ में छिपकर बैठी है और चोरी के माल के बंटवारे को लेकर एक दूसरे से विवाद कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर 11 महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं के पास स्थित पोटली की तलाशी लेने पर चोरी का माल बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने लाई। एमजीरोड पुलिस ने पकड़ाई महिलाओं ने अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
