गुजरात में चौंकाने वाला खुलासा:कोरोना मरीज की ऑटोप्सी में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, पूरे फेफड़े हो चुके थे पत्थर की तरह
पत्थर जैसे बन चुके एक कोरोना से मरने वाले के फेफड़े।
- राजकोट में शुरू हुए देश के दूसरे कोविड ऑटोप्सी सेंटर में अब तक 6 ऑटोप्सी की जा चुकी हैं
- कोरोना मरीजों के मामलों में फाइब्रोसिस ने फेफड़ों पर चारों तरफ से अटैक करता है और फेफड़े खराब हो जाते हैं
गुजरात के राजकोट में शुरू हुए देश के दूसरे कोविड ऑटोप्सी सेंटर में अब तक 6 ऑटोप्सी की जा चुकी हैं। इस ऑटोप्सी से अब कई चौकाने वाली जानकारियां भी सामने आ रही हैं, जिस पर फिलहाल रिसर्च चल रही है। फिलहाल रिसर्च का केंद्र कोरोना मृतकों के फेफड़े हैं, जो मौत का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं।
एक कोरोना मृतक के फेफड़े हो चुके थे पत्थर जैसे
ऑटोप्सी सेंटर की डॉ. हेतल क्याडा ने इस बारे में बताया कि कोरोना वायरस के चलते फेफड़ों में फाईब्रोसिस बहुत बढ़ जाता है, जिसके चलते फेफड़े चारों तरफ से खराब होने शुरू हो जाते हैं। हमने एक कोरोना से मरने वाले के ऐसे फेफड़े देखे, जो पत्थर की तरह हो चुके थे। टीबी और निमोनिया के मामलों में फाइब्रोसिस फेफड़ों में ऊपर या नीचे के हिस्से में होता है। जबकि कोरोना मरीजों के मामलों में फाइब्रोसिस ने फेफड़ों पर चारों तरफ से अटैक किया। हालांकि, इससे संबंधित पूरी जानकारी तो रिसर्च के बाद ही सामने आएगी।

फेफड़े होने लगते हैं सख्त
डॉ. हेतल बताती हैं कि एक स्वस्थ शरीर के फेफड़े ताजी ब्रेड की तरह नरम होते हैं। इसी के चलते शरीर के ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं। फेफड़े के पांच हिस्से होते हैं, जिसमें बायीं तरफ 2 और दायीं तरफ 3 हिस्से होते हैं। आमतौर पर टीबी के मरीजों में फाईब्रोसिस फेफड़े के ऊपरी भाग में, जबकि निमोनिया में फेफड़ों के नीच हिस्से में होता है। लेकिन, कोरोना के मामले में फाईब्रोसिस फेफड़ों के पांचों हिस्सों में देखने को मिला है।
सांस लेने में होती है परेशानी
डॉ. हेतल के बताए अनुसार किसी भी वायरस का सबसे पहला असर फेफड़ों पर होता है। इससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है, क्योंकि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने में प्रॉब्लम होने लगती है। हालांकि फाईब्रोसिस विभिन्न रोगों में अलग-अलग तरीके का होता है और उसका उपचार भी संभव है, लेकिन कोरोना के मामले में यह बिल्कुल अलग है। कोरोना वायरस में फाईब्रोसिस फेफड़ों पर किस तरह असर करना शुरू करता है, यह जानना अभी बाकी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsयूके से 91 मरीज इंदौर आए ज्यादातर लोगों के कोविड-19 टेस्ट हो चुके रिपोर्ट आना अभी बाकी 2,123 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोविदांना नवीन ताण लागल्याची शंका: पुण्याच्या रूग्णाच्या नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ व्हायरोलॉजीने चौकशी सुरू केली, नायडू रुग्णालयात शिफ्ट केले व संपर्क साधण्यास सुरवात केली. 2,127 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવેક્સિન માટે રજિસ્ટ્રેશન:અમદાવાદીઓ હવે કોરોના વેક્સિનની ઓનલાઇન નોંધણી પણ કરાવી શકશે, નામ-સરનામું સહિત તમામ વિગતો ભરવાની રહેશે 2,127 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोरोनावरील नवीन निकालः लंडनहून दोन उड्डाणे केलेल्या प्रवाशांना मुंबईत उतरल्यानंतर क्वारंटाईन सेंटरमध्ये नेण्यात आले, प्रवासी संतापलेले दिसले 2,130 दिन पहले
Health & Fitnessपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कोरोना से संक्रमित हो चुके प्रेम चंद गुड्डू भी बिना मास्क के नजर आए 2,230 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबंदिशों के बिना पहला रविवार:भोपाल में ऑनलॉक-4; लोग लेकव्यू घूमने पहुंचे, जल्द ही चलेगा क्रूज भी, न्यू मार्केट भी खुला 2,237 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपटना में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी और मांस की दुकानें खुलेंगी; 6 सितंबर तक यह आदेश लागू रहेगा 2,251 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessवैश्विक महामारी से निपटने के लिये इंदौर पुलिस को मिल रहा हैं प्रतिपल, सामाजिक संस्थाओं का साथ 2,290 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसांसद शंकर लालवानी ने किया मोदी और शिवराज की तस्वीर वाले मास्क का वितरण, कोरोना से बचाव को प्राथमिकता बताया 2,313 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसंस्था परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व संस्था प्रवेश के सहयोग व महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित मास्क का ट्रेन्चिंग ग्राउंड में कोरोनॉ फाइटर्स को किया वितरण 2,316 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर की कोरोना से लड़ाई में मिला स्वामी रामदेव का साथ, सांसद शंकर लालवानी के निवेदन पर इंदौर के लिए लाइव योग सत्र 20 जून को 2,316 दिन पहले