मुंबई में कोरोना बिना मास्क के बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा में नहीं मिलेगी एंट्री; बीएमसी ने 200 रुपए का जुर्माना लगाने का भी दिया निर्देश
मास्क नहीं पहनने पर बीएमसी ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
- वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना पर कैसे अंकुश लगाया जाए इस पर चर्चा की है
- मुंबई में अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो आने वाले दिनों में राज्य के अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जा सकता है
मुंबई में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। अब मास्क न पहनने वालों को बेस्ट की बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा में एंट्री नहीं मिलेगी। बीएमसी कमिश्नर ने अधिकारियों से मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपये का जुर्माना कड़ाई से लागू करने का निर्देश भी दिया।
मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना पर कैसे अंकुश लगाया जाए इस पर चर्चा की है। इसमें अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासु, सुरेश काकानी व अन्य अधिकारी शामिल थे।
जुर्माने का भी निर्देश दिया गया
बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में नए नियम को मुंबई में कड़ाई से लागू करने का आदेश दिया है। साथ ही कमिश्नर ने बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूमनेवालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।
इन जगहों पर भी बिना मास्क के नहीं होगी एंट्री
कमिश्नर चहल ने कहा कि मुंबई में कोरोना को मात देने के लिए लोगों का मास्क लगाना बहुत जरूरी है।कमिश्नर ने आदेश दिया कि मुंबई में सभी कार्यालयों, दुकानों, मॉल्स, सोसायटी, सभागृह व अन्य स्थानों पर ‘मास्क नहीं, प्रवेश नहीं’ ‘ नो मास्क, नो एंट्री’ का बैनर लगाया जाए। साथ ही सभी बसों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा व अन्य सार्वजनिक वाहनों पर इस तरह के स्टिकर लगाए जाएं। इस आदेश का कड़ाई का पालन हो इसकी व्यवस्था की जाए।
बीएमसी रेमडेसिवीर के 8 हजार इंजेक्शन खरीदेगी
मुंबई में गंभीर रूप से पीड़ित कोरोना मरीजों के लिए कारगर रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी जल्द दूर होने वाली है। जल्द ही 8000 इंजेक्शन और उपलब्ध होने की जानकारी अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने दी है। काकानी ने बताया कि बीएमसी के अस्पतालों में दवाओं की कोई कमी नहीं है। आगे भी दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसमें से 1000 इंजेक्शन बीएमसी को मिल चुके हैं।
मुंबई में 2 लाख से ज्यादा पॉजिटिव मरीज
मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 1713 नये मरीज सामने आने के बाद महानगर में इस महामारी के मामले बढ़कर 2,02,488 हो गये। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अनुसार यहां 49 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो जाने के बाद शहर में अबतक 8880 लेाग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
बीएमसी के मुताबिक मंगलवार को कोरोना वायरस के 2319 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही अबतक 1,67,202लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। महानगरपालिका का कहना है कि मुम्बई में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 82 फीसद है जबकि प्रसार दर 1.05 फीसद है। इस बीमारी के मामलों के दोगुणा होने की दर 66 दिन है। फिलहाल शहर में काोविड-19 के 26,001 मरीज उपचाररत हैं। बीएमसी ने अबतक 11 लाख से अधिक परीक्षण कराये हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsयूके से 91 मरीज इंदौर आए ज्यादातर लोगों के कोविड-19 टेस्ट हो चुके रिपोर्ट आना अभी बाकी 2,123 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोविदांना नवीन ताण लागल्याची शंका: पुण्याच्या रूग्णाच्या नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ व्हायरोलॉजीने चौकशी सुरू केली, नायडू रुग्णालयात शिफ्ट केले व संपर्क साधण्यास सुरवात केली. 2,127 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવેક્સિન માટે રજિસ્ટ્રેશન:અમદાવાદીઓ હવે કોરોના વેક્સિનની ઓનલાઇન નોંધણી પણ કરાવી શકશે, નામ-સરનામું સહિત તમામ વિગતો ભરવાની રહેશે 2,127 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोरोनावरील नवीन निकालः लंडनहून दोन उड्डाणे केलेल्या प्रवाशांना मुंबईत उतरल्यानंतर क्वारंटाईन सेंटरमध्ये नेण्यात आले, प्रवासी संतापलेले दिसले 2,130 दिन पहले
Health & Fitnessपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कोरोना से संक्रमित हो चुके प्रेम चंद गुड्डू भी बिना मास्क के नजर आए 2,230 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबंदिशों के बिना पहला रविवार:भोपाल में ऑनलॉक-4; लोग लेकव्यू घूमने पहुंचे, जल्द ही चलेगा क्रूज भी, न्यू मार्केट भी खुला 2,237 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपटना में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी और मांस की दुकानें खुलेंगी; 6 सितंबर तक यह आदेश लागू रहेगा 2,251 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessवैश्विक महामारी से निपटने के लिये इंदौर पुलिस को मिल रहा हैं प्रतिपल, सामाजिक संस्थाओं का साथ 2,290 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसांसद शंकर लालवानी ने किया मोदी और शिवराज की तस्वीर वाले मास्क का वितरण, कोरोना से बचाव को प्राथमिकता बताया 2,313 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसंस्था परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व संस्था प्रवेश के सहयोग व महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित मास्क का ट्रेन्चिंग ग्राउंड में कोरोनॉ फाइटर्स को किया वितरण 2,316 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर की कोरोना से लड़ाई में मिला स्वामी रामदेव का साथ, सांसद शंकर लालवानी के निवेदन पर इंदौर के लिए लाइव योग सत्र 20 जून को 2,316 दिन पहले