सुशांत मामले में नया मोड़:सीबीआई ने कहा- जांच में किसी भी एंगल को छोड़ा नहीं जा रहा; अब फैमिली मेंबर्स समेत जीजा ओपी सिंह से भी हो सकती है पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को जल्दी ही सीबीआई पूछताछ में शामिल होना पड़ सकता है।
- सीबीआई रिया चक्रवर्ती की उस एफआईआर की जांच कर रही है, जो उन्होंने मुंबई में दर्ज कराई थी
- सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा- बहनों को समन नहीं, लेकिन वे जांच में सहयोग देंगी
सीबीआई ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में किसी भी एंगल को छोड़ा नहीं जा रहा है। इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। अब सीबीआई सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और जीजा ओपी सिंह भी पूछताछ कर सकती है। सुशांत की बहन मीतू सिंह से पहले ही सवाल-जवाब हो चुके हैं।
मुंबई पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप
सुशांत के परिवार पर जांच के दौरान मुंबई पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लग रहा है। यह आरोप अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी एफआईआर में लगाया है। सीबीआई रिया की उस एफआईआर की जांच कर रही है, जो उन्होंने मुंबई में सुशांत के फैमिली मेंबर्स के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिया ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें पैसों के लिए अभिनेता पर दबाव बना रही थीं।
सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह की मानें तो अभिनेता की बहनों को कोई समन नहीं मिला है। लेकिन, अगर जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाती है तो वे पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।
सीबीआई जांच पर सवाल उठाया था
पिछले दिनों विकास सिंह ने एक ट्वीट में सीबीआई जांच पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा था, “सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को सीबीआई हत्या के मामले में बदलने में देरी कर रही है, इससे निराशा बढ़ रही है। एम्स टीम का हिस्सा रहे एक डॉक्टर ने मुझे बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे द्वारा भेजे गए फोटोज 200% इशारा कर रहे हैं कि ये मौत गला घोंटने से हुई है, न कि आत्महत्या से।”
हालांकि, एम्स की टीम ने सिंह के दावे का खंडन किया था। वहीं, सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच ने कोई देरी नहीं हो रही है। बल्कि केंद्रीय एजेंसी हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 23 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 61 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 411 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 484 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 643 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 787 दिन पहले