कोरोना संक्रमण के दौरान इंदौर शहर में लगे लाॅक डाउन के खुलने के बाद लूट की वारदातों में एकाएक वृद्धि देखने को मिली। बदमाशों द्वारा लगातार की जा रही वारदातें पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित भी हुई। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए, जो सफल भी हुए है। इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारि मिश्र के अनुसार इंदौर पुलिस को डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों का सुराग लगा है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे
बाईटः- हरिनारायण चारि मिश्र डीआईजी
वीओः-
डीआईजी हरिनारायण चारि मिश्र के अनुसार सूने मकान में चोरी व वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ को लेकर भी पुलिस काम कर रही है। इस मामले में भी पुलिस बड़ा खुलासा करेगी।

