इंदौर में गुरुवार रात इवनिगवॉक करने निकली महिला को बाइक सवार बदमाशो ने अपना निशाना बनाया और महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले । लूट की यह वारदात एमआईजी थाने के ठीक सामने ही हुई है । वही चार दिन में चेन लूट की ये चौथी वारदात है ।
वीओ – घटना एमआईजी थाने के ठीक पास की है जब एक महिला अपनी पड़ोसी महिला के साथ वॉक कर रही थी । तभी बाइक सवार दो बदमाशो ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली । ओर भाग निकले । यह वारदात थाने के ठीक सामने होने से कई सवाल खड़े हो रहे है । वही थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी गलत दिशा में होने के कारण वारदात कवर नही हो पाई है
बाईट -राकेश रघुवंशी एडिशनल एसपी
वीओ –
मामले में पुलिस ने शिकायत दर्जकर आरोपी की तलाश शुरूकर दी है । हालांकि थाने के बाहर हुई वारदात से एक बार फिर कई सवाल खड़े हो रहे है । वही ये चार दिन में चौथी चेन लूट की वारदात है इससे पहले लसूड़िया तिलकनगर ओर अब एमआईजी में बदमाश एक के बाद एक बारदात को अंजाम दे रहे है और पुलिस के हाथ खाली है ।

