वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ
राजबाडा2️⃣ रेसीडेंसी अरविंद तिवारी ? बात यहां से शुरू करते हैं ♦️ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की कार्यशैली ने प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे का रुतबा बढ़ा दिया है।
राजबाडा
2️⃣
रेसीडेंसी
अरविंद तिवारी
? बात यहां से शुरू करते हैं
♦️ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की कार्यशैली ने प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे का रुतबा बढ़ा दिया है। संतोष ने जो व्यवस्था तय की है उसके मुताबिक अब राज्यों से संबंधित मामले संबंधित राज्य के प्रभारी के माध्यम से ही राष्ट्रीय नेतृत्व के ध्यान में लाए जा सकेंगे। इसी का नतीजा है कि शिवराज सिंह चौहान हों या वीडी शर्मा, इन्हें दिल्ली दरबार में अपनी बात विनय सहस्त्रबुद्धे के माध्यम से ही रखना पड़ रही है। इसी का फायदा मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश सकलेचा को मिला।
♦️ नौकरशाहों के बीच में यह चर्चा आम है कि मध्यप्रदेश का खूब पैसा पिछले साल डेढ़ साल में दक्षिण की ओर प्रवाहित हुआ है। स्वाभाविक है शंका की सुई इस दौर में मध्यप्रदेश में वजनदार रहे चुनिंदा नौकरशाहों पर ही जाएगी। वैसे हैदराबाद और उसके आसपास बड़े पैमाने पर हुए निवेश के कुछ सूत्र निवेश करने वाले अफसरों के ही कुछ शुभचिंतकों ने जुटाकर सरकार के सामने रख दिए हैं। जिस तरह से कुछ लोग इस मामले में सक्रिय हैं उससे एम गोपाल रेड्डी और पी नरहरि की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
♦️ पिछले 15 साल में आपने कभी ऐसा सुना की मुख्यमंत्री संगठन प्रमुख के सामने मंत्रियों की सूची रखकर कहे की अब आप ही जो करना हो कर लिजिए… जी हां ऐसा इस बार हुआ। मंत्रियों के विभागों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया दबाव बना रहे हैं यह तो खूब चर्चा में रहा लेकिन बीडी शर्मा और सुहास भगत के जो तेवर इस मामले में थे उसने कईयों की नींद हराम कर दी। दोनों यह एहसास कराने में सफल रहे की अब संगठन वह नहीं है जैसा पहले हुआ करता था। ऐसा थोडा बहुत एहसास कुछ साल पहले प्रभात झा ने भी करवाया था।
♦️ पीआर ब्रोकर मुकेश श्रीवास्तव नई सरकार में अपने लिए कोई मददगार तो नहीं ढूंढ पाए अलबत्ता कुछ ताकतवर अफसरों के माध्यम से अंजाम दिए गए उनके कारनामों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक जरूर पहुंच गई है। इस मामले में पीएमओ के निर्देश पर ही एक केंद्रीय एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। मामला करीब 400 करोड़ रुपए का है और इसमें कुछ अफसरों की स्थिति हवन करते ही हाथ जलने जैसी है।
♦️ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता भी एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कायल हैं। वे कहते हैं कमलनाथ ने हमें यह तो सिखा दिया कि अफसरों की जेब से पैसा कैसे निकाला जाता है। प्रमुख सचिव से लेकर अपर मुख्य सचिव स्तर के 5–6 नौकरशाहों का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता कहते हैं कि यह अफसर जिस भी महकमे में रहे वहां खूब लूट खसोट की पर इनका आउटगोइंग हमेशा बंद रहा। कमलनाथ ने इनकी दुखती नस दबा कर ऐसा कमाल किया कि पूछिए मत। आंकड़ा सुनकर आप भी चौंक पड़ेंगे।
♦️ अपने एक अलग अंदाज के कारण ग्वालियर जोन के एडीजी राजा बाबू सिंह इन दिनों खासे चर्चा में हैं। कोरोना के दौर में वे ग्वालियर के जिम में नई पीढ़ी के लोगों को फिटनेस के गुर सिखाते नजर आए तो कोरोना के कुछ नियंत्रण में आने के बाद वह खड़ाऊं पहन कर और भगवत गीता लेकर ग्वालियर क्षेत्र की गौशालाओं के कायाकल्प में जुट गए। बारिश शुरू होते ही वह पौधारोपण को महाअभियान के रूप में हाथ में ले चुके हैं। रोज की 12 से 14 घंटे की पुलिसिंग से हटकर इस काम ने उन को सुर्खियों में ला रखा है। जलने वाले भले ही जलते रहें।
♦️ यह शायद बहुत कम लोगों को मालूम है कि मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन पहले शाम 6 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ‘प्रिय’ मित्र कैलाश विजयवर्गीय को यह बता दिया था कि रमेश मेंदोला को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल पा रहा है। इस सूचना पर विजयवर्गीय का उद्वेलित होना स्वाभाविक था पर वक्त की नजाकत को भांपते हुए वे मेंदोला को लेकर पितृ पर्वत पर चले गए । इन दिनों पितृ पर्वत ही विजयवर्गीय का खास ठिया बना हुआ है।
♦️ डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रहते हुए परिवहन महकमे की रग रग से वाकिफ हो चुके उपेंद्र जैन को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया जा सकता है। जैन सत्ता और संघ दोनों के ही प्रिय पात्र हैं और बहुत मेहनती ओर मातहतों पर सख्त नियंत्रण रखने वाले अफसर हैं।अब जबकि राज्य चलाने के लिए रेवेन्यू एक बड़ा मुद्दा है, सरकार तेजतर्रार अफसर जैन को इस काम का जिम्मा सौंप सकती है। वैसे हाल ही में खेल संचालक बनाए जाने के बावजूद इस पद के लिए एक और नाम शांत और शालीन आईपीएस अफसर पवन जैन का भी है।
╔════════╗
? चलते चलते?
╚════════╝
? बदनावर से कांग्रेस के टिकट के लिए 16 स्थानीय दावेदार हैं। सब का दावा जीत का है पर पार्टी की चिंता इस बात को लेकर है कि कहीं यहां भी 2014 के लोकसभा चुनाव में जो स्थिति भिंड में बनी थी वैसी न बन जाए। बाकी आप समझ जाइए।
? पुछल्ला
कमलनाथ सत्ता में वापसी के मैनेजमेंट में लगे हैं और उनकी पार्टी के विधायक भाजपा में जाने में… प्रद्युम्न लोधी के बाद चार और विधायक कतार मे है और चारों बुंदेलखण्ड से है।
╔════════╗
? अब बात
मीडिया की
╚════════╝
? दैनिक जागरण के सहयोगी प्रतिष्ठान नईदुनिया ने मालवा निमाड़ क्षेत्र के अपने सात ब्यूरो मंदसौर,नीमच, महू, झाबुआ, अलीराजपुर ,बड़वानी और बुरहानपुर के दफ्तर बंद कर दिए हैं। यहां पदस्थ रिपोर्टर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव से कहा गया है कि घर बैठकर काम करो।
? दैनिक भास्कर के कई संस्करण में संपादक की भूमिका निभा चुके मनोज बनवाल अब प्रजातंत्र और फर्स्ट प्रिंट में लेआउट और प्लानिंग पर काम करेंगे।
? विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रिका के लिए कमरतोड़ मेहनत करने वाली वरिष्ठ पत्रकार रुखसाना मिर्जा को लेकर पत्रिका प्रबंधन ने अपना निर्णय बदला है अब उनकी सेवाएं इंदौर संस्करण में जारी रहेंगी।
? कई चैनल लांच कर चुके श्रीराम तिवारी द न्यूज हाउस के नाम से जो चैनल ला रहे हैं उसका ट्रायल रन शुरू हो चुका है।
? अच्छी खबर यह है कि दैनिक भास्कर के इंदौर संस्करण में अलग-अलग विभागों में कार्यरत तीन बहुत पुराने साथियों को दायित्व से मुक्त करने का निर्णय एमडी सुधीर अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद वापस ले लिया गया है। यह साथी अब यहीं सेवाएं देंगे।
? किशोर वाधवानी जेल में है ,नितेश वाधवानी फरार हैं और दबंग दुनिया में कर्मचारियों को 3 महीने से है वेतन का इंतजार।
? भोपाल में 2 दिन पहले भाजपा की वर्चुअल रैली में कवरेज के लिए मौजूद स्वराज एक्सप्रेस के एक रिपोर्टर शाह कैमरामैन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पार्टी के कई दिग्गज चिंता में है। ये सब उस रिपोर्टर के संपर्क में आए थे।
╔════════╗
? कुछ अलग से
╚════════╝
? मप्र के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई के इस बयान के क्या मायने हैं….विश्नोई जी जरा साफ साफ बताइये उनके किस नेता की बेइज्जती हुई है…और किसने की है ??
पहले मंत्रियों की संख्या और अब विभागों का बंटवारा। मुझे डर है कहीं भाजपा का आम कार्यकर्ता हमारे नेता की इतनी बेइज्जती से नाराज न हो जाय। नुकसान हो जाएगा“”
(वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र जैन की फेसबुक वॉल से)

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले