देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
टेक्नोलॉजी 20 बार पढ़ी गई

क्या होती है वर्चुअल रैली? नई तकनीक से इसमें कैसे होता है कमाल?

आबादी के लिहाज़ से सबसे बड़े लोकतंत्र (Democracy) भारत में चुनावी अभियान की बात हो तो रैली अहम होती है. रैली के ज़रिये बड़े जनसमूह के दिलो-दिमाग को प्रभावित किया जा सकता है.

Abhishek Raghuvanshi9 जून 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
आबादी के लिहाज़ से सबसे बड़े लोकतंत्र (Democracy) भारत में चुनावी अभियान की बात हो तो रैली अहम होती है. रैली के ज़रिये बड़े जनसमूह के दिलो-दिमाग को प्रभावित किया जा सकता है. लेकिन, Coronavirus के दौर में चूंकि भीड़ जुटने से संक्रमण का खतरा है इसलिए अब राजनीतिक पार्टियां डिजिटल या वर्चुअल रैली (Virtual Rally) का रुख कर रही हैं. फेसबुक लाइव (FB Live), Youtube और Zoom मीटिंग्स जैसे सोशल मीडिया इस्तेमाल के आगे की बात है वर्चुअल रैली.

इस तरह की रैली में रियल टाइम इवेंट के तहत न केवल आयोजन किया जा रहा है बल्कि कुछ ब्रांड और कंपनियां प्लानिंग और टाइमलाइन ट्रैकिंग जैसी सेवाएं भी दे रही हैं. इसमें वीडियो के साथ ही आप ग्राफिक, पोल अन्य जानकारियों का शुमार कर सकते हैं. कुछ कंपनियां रैली के बाद वर्चुअल रैली में हाज़िरी, गतिविधियों और मेल आदि से जुड़े आंकड़े और डेटा भी मुहैया करवा रही हैं. अब जानना ज़रूरी है कि ये रैलियां कैसे होती हैं और इसमें तकनीक के क्या पहलू हैं.

तस्वीरों में खबर3 फोटो
corona virus updates, covid 19 updates, amit shah digital rally, bihar digital rally, digital election rally, digital election campaign, कोरोना वायरस अपडेट, अमित शाह डिजिटल रैली, बिहार डिजिटल रैली, डिजिटल चुनावी रैलीcorona virus updates, covid 19 updates, amit shah digital rally, bihar digital rally, digital election rally, digital election campaign, कोरोना वायरस अपडेट, अमित शाह डिजिटल रैली, बिहार डिजिटल रैली, डिजिटल चुनावी रैलीcorona virus updates, covid 19 updates, amit shah digital rally, bihar digital rally, digital election rally, digital election campaign, कोरोना वायरस अपडेट, अमित शाह डिजिटल रैली, बिहार डिजिटल रैली, डिजिटल चुनावी रैली

ये भी पढ़ें :- गुजरात में कोरोना की रफ्तार धीमी लेकिन अहमदाबाद में मौतें सबसे तेज़!

बिहार जन संवाद शीर्षक से अमित शाह ने वर्चुअल रैली के ज़रिये भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

अमित शाह की रैली से सुर्खियों में है वर्चुअल रैली
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के आगामी चुनावों के सिलसिले में बड़े पैमाने पर वर्चुअल रैली की, जिससे वह करीब 5 लाख कार्यकर्ताओं तक पहुंचे. इसके बाद से ही चुनावी रैलियों के डिजिटल होने को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है. सवाल यह है कि भारत में मीडिया और इंटरनेट का जाल कितना बड़ा है और राजनीति के डिजिटलीकरण से कौन सी आबादी चुनावी अभियानों से जुड़ पाएगी और कौन सी नहीं? अस्ल में, भारत में एक तरफ ​डिजिटल क्रांति भी है तो दूसरी तरफ, गरीबी, अशिक्षा के साथ ही दूरस्थ इलाकों तक कई सुविधाओं की पहुंच नहीं है.

अब आएगी वर्चुअल रैलियों की बाढ़
बिहार में हालिया वर्चुअल रैली के बाद अमित शाह ओडिशा में ऐसी ही रैली करने वाले हैं. इसके बाद भाजपा पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों के मद्देनज़र राज्य में करीब 1000 ऐसी ही रैलियां करेगी. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस और बिहार की क्षेत्रीय पार्टियों ने भी ​वर्चुअल रैलियों के बारे में रणनीति बनाना शुरू कर दी है. भाजपा सहित अन्य कुछ राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि अगर कोविड महामारी संबंधी संक्रमण के हालात ऐसे ही रहे तो वास्तविक रैलियां हो पाना मुश्किल ही होगा.

अब तक बेहद प्रचलित रही हैं रैलियां
खबरों में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक 2014 के चुनावों के सिलसिले में नरेंद्र मोदी ने भाजपा अभियान के तहत 437 बड़ी रैलियां की थीं और कुल 5827 जन समारोहों में शिरकत की थी. वहीं, 2019 चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से ज़्यादा रैलियां की थीं. इन रैलियों में हज़ारों लोग वास्तविक रूप से जुटते रहे और टीवी पर लाखों करोड़ों लोगों तक नेताओं की पहुंच रही. अब वर्चुअल रैलियों की सीमाओं और तकनीकों के बारे में जानते हैं.

अब डिजिटल ही होगा मंत्र
कोविड 19 के इलाज को लेकर क्या भविष्य होगा, इस पर निर्भर होगा कि रैलियों का भविष्य क्या होगा. फिर भी डिजिटलीकरण की तरफ आक्रामक रुख तो शुरू हो ही चुका है और यह और बढ़ने वाला है. राजनीतिक पार्टियों की डिजिटल विंग्स लगातार नई ​तकनीकों और विचारों के हिसाब से रणनीतियां बना रही हैं. सोशल मीडिया पर न केवल बेतहाशा खर्च किया जा रहा है बल्कि डेटा विश्लेषण पर विमर्श हो रहा है. वहीं, पार्टियां अपने ग्रामीण कार्यकर्ताओं तक को ​टेक सैवी बनाने की कोशिश कर रही हैं.

शाह की वर्चुअल रैली को भाजपा ने चुनावी रैली मानने से इनकार किया.

वर्चुअल रैलियों की सीमाएं
राजनीतिक पार्टियां निकट भविष्य में अलग थीम और विचार पर आधारित वर्चुअल रैलियों पर फोकस कर सकती हैं. यह भी कहा जा रहा है कि इन रैलियों को टीवी पर भी प्रसारित किए जाने की योजनाएं हो सकती हैं. दूसरी तरफ, इनकी सीमाओं के बारे में स्पष्ट है कि पहले तो ये रैलियां अभी तक एकतरफा संवाद हैं और दूसरी तरफ, बहुत खर्चीली साबित हो रही हैं. कैसे? उदाहरण से जानें.

अमित शाह की ​बिहार में हालिया वर्चुअल रैली की कीमत कितनी रही? राज्य के 72 हज़ार बूथों के कार्यकर्ताओं तक शाह का संवाद पहुंचाने के लिए हज़ारों की संख्या में एलईडी स्क्रीनों और स्मार्ट टीवी इंस्टॉल कराए गए. आरजेडी ने आरोप लगाया कि इस रैली पर सरकार ने 144 करोड़ रुपए खर्च किए.

माध्यमों का इस्तेमाल चतुराई से
टीवी के साथ ही रेडियो के राष्ट्रीय चैनलों का इस्तेमाल सत्ताधारी पार्टी के हाथ में रहेगा और निजी चैनलों या रेडियो एफएम के ज़रिये अन्य पार्टियां वर्चुअल कैंपेनिंग कर सकती हैं. चूंकि अभी ​वर्चुअल रैली का खर्च बहुत ज़्यादा होगा इसलिए संचार माध्यमों के चतुराई भरे इस्तेमाल से बाज़ी जीती जाएगी. स्मार्टफोन के ज़रिये पार्टियां करोड़ों लोगों तक पहुंचने की रणनीति बना सकती हैं. वॉट्सएप सहित मैसेंजर, वीडियो कॉल और मीटिंग एप्स का प्रयोग किया जा सकता है.

शाह की वर्चुअल रैली के बाद ट्विटर व सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.

नई तकनीकें तय करेंगी भविष्य
स्मार्ट फोन, सोशल मीडिया और प्रचलित माध्यमों से वर्चुअल रैलियों और चुनावी अभियानों की शुरूआत होने के बाद यह बाज़ार बढ़ेगा और नई तकनीकें या आइडिया आएंगे. कई तकनीकी कंपनियां राजनीतिक पार्टियों के लिए विशेष रूप से इनोवेटिव तकनीकें या मंच तैयार करेंगी. अभी ज़ूम क्लाउड जैसी तकनीकों से वीडियो मीटिंग या संवाद प्रचलित हो रहे हैं लेकिन रैलियों के लिए और बेहतर मंच जुटाने की ज़रूरत बनी हुई है ताकि रैलियों का खर्च कम हो सके और इनमें जीवंतता महसूस हो सके.

हालांकि यह है कि भारत में डिजिटल पहुंच को समय के साथ बढ़ाना ही वर्चुअल चुनावी अभियानों का भविष्य तय करेगा. क्योंकि अभी तो यह प्रयोग बड़े तौर पर सिर्फ शहरी वोटरों तक की पहुंच में ही होगा. बहरहाल, राजनीतिक पार्टियों का डिजिटलीकरण आने वाले दिनों में एक बेहतरीन कहानी तो बनने जा रहा है, यह तय है.

ये भी पढ़ें :-

अपने सूरज का चक्कर 378 दिनों में लगा रहा है ये ग्रह, क्या एक और पृथ्वी मिल गई?

कोरोना वायरस महामारी से पहले क्या कभी रद्द हुई है हज यात्रा?

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 18 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsएआई का बाप साबित होगा क्वांटम-एनलार्ज्ड एआई, अपार कंप्यूटिंग शक्ति से लैस, बदलते भविष्य की तस्वीर 800 दिन पहलेशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गईIndia Newsशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गई 1,850 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपुण्याच्या विद्यार्थ्यांचा अनोखा पराक्रम: एमआयटी कॉलेजच्या विद्यार्थ्यांनी ड्रायव्हरलेस कार बनवली, एकाच चार्जवर 40 किमी धावते 1,893 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsतुटलेली उड्डाण: महाराष्ट्राच्या 8 व्या पास मेकॅनिकने हेलिकॉप्टर बांधले, परंतु चाचणी दरम्यान त्याच्या डोक्यावर पंखा पडल्याने त्याचा मृत्यू झाला 1,896 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना -मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे 1,909 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsपक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित 2,209 दिन पहलेइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आगIndia Newsइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आग 2,215 दिन पहलेनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा हैHealth & Fitnessनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा है 2,221 दिन पहलेनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी हैHealth & Fitnessनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी है 2,224 दिन पहलेजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसदHealth & Fitnessजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसद 2,225 दिन पहलेइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजारIndoreइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजार 2,228 दिन पहलेलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है ।Health & Fitnessलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है । 2,230 दिन पहलेदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफHealth & Fitnessदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफ 2,231 दिन पहले
इंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है।India Newsइंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। 2,252 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessदो छात्रों ने बनाई पांच प्रकार की गणेश प्रतिमा, एक में हाथ में झाड़ू लिए नजर आए तो दूसरे में पुलिस की वर्दी में दिखे 2,253 दिन पहलेस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण  में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्णHealth & Fitnessस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्ण 2,253 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन : जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कत 2,254 दिन पहलेपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई हैIndia Newsपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई है 2,255 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,258 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,258 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,259 दिन पहले
↑