देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

“Time News” में पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का इस सप्ताह का नया साप्ताहिक कॉलम राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी

राजबाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी -------------------------------अरविंद तिवारी ----------------------- ? बात शुरू करते हैं यहां से ------------------------------- ? _सरकार तुम चलाओ संगठन हमें चलाने दो, कुछ इसी तर्ज पर इन दिनों मध्यप्रदेश भाजपा काम कर रही है।

Abhishek Raghuvanshi25 मई 2020 · 2 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजबाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी              
——————————-
अरविंद तिवारी                                           ———————–

  ? बात शुरू करते हैं यहां से
           ——————————-

?  _सरकार तुम चलाओ संगठन हमें चलाने दो, कुछ इसी तर्ज पर इन दिनों मध्यप्रदेश भाजपा काम कर रही है। संगठन में हो रही नियुक्तियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कोई दखल नहीं। जैसा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत चाह रहे हैं वही हो रहा है। पहले की तरह यहां सरकार की कोई दखलंदाजी नहीं। हां इतना जरूर होता है कि कार्यकर्ताओं से जो फीडबैक संगठन तक पहुंचता है वह सरकार को बता जरूर दिया जाता है।  सरकार भी कुछ इसी स्टाइल में चल रही है। यानी शिवराज सिंह चौहान का वन मैन शो। हां जनता से जुड़े सरकार के अहम फैसले वे संगठन के ध्यान में जरूर ला देते हैं। इतना तालमेल तो जरूरी भी है_।
          ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
    ? _देवास जिले की कांग्रेस राजनीति में सज्जन सिंह वर्मा और राजेंद्र सिंह बघेल को एक दूसरे का घोर विरोधी माना जाता है। इन्हें एक जाजम पर लाने के तमाम प्रयास विफल हो चुके हैं लेकिन इस बार बर्फ पिघल रही है। हाटपिपलिया मैं उपचुनाव होना है और  कमलनाथ के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है। वर्मा कमलनाथ के खास सिपहसालार हैं। नेता की प्रतिष्ठा यानी उनकी प्रतिष्ठा। यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है कि यहां से कांग्रेस के पास श्रेष्ठ विकल्प राजवीर सिंह बघेल यानी राजेंद्र सिंह बघेल के बेटे हैं। तमाम गिले-शिकवे भुलाकर वर्मा उम्मीदवारी के मामले में राजवीर की मदद कर रहे हैं। हकीकत भी यही है कि वर्मा बघेल के एक हुए बिना कांग्रेस की यहां गति नहीं है।  इसीलिए कमलनाथ ने उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे राजवीर से कहा था कि एक बार सज्जन से जरूर मिल लेना_।
          ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
?   2006 _बैच के आईएएस सुदाम खाड़े जनसंपर्क आयुक्त और मध्यप्रदेश माध्यम के एमडी बने हैं। 2007 बैच के आईएएस ओ पी श्रीवास्तव पहले से इसी विभाग में संचालक और मुख्यमंत्री के अपर सचिव भी हैं। खाड़े यहां मुख्यमंत्री की पसंद पर लाए गए हैं इसलिए दबदबा भी उन्हीं का रहना है। जो हालात हैं उसमें श्रीवास्तव की ज्यादा रुचि यहां के बजाय मंत्रालय में होना स्वाभाविक है। वैसे जनसंपर्क विभाग में आयुक्त आईएएस हो और संचालक विभागीय हो तो ही बेहतर तालमेल से काम चल पाता है और तभी मंत्री भी खुश रहते हैं। देखना यह है कि आने वाले समय में विभाग का कौन अधिकारी संचालक की भूमिका का निर्वहन करता नजर आता है।  इंतजार इस बात का भी है कि मंत्रिमंडल विस्तार में जनसंपर्क विभाग किसके पास जाता है_।
          ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
?   _सीएम के सीएस या सीएस के सीएम, यह चर्चा इन दिनों वल्लभ भवन के गलियारों में जोरों पर है।  इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि ना तो प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ना ही ओएसडी मनीष पांडे मुख्यमंत्री की पसंद के कारण पांचवी मंजिल पर पहुंचे। ऐसे ही कुछ और नाम भी हैं। रस्तोगी को सीएस की पसंद माना जा रहा है तो पांडे बारास्ता संघ मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। कुछ छोटे-मोटे नामों को छोड़ दिया जाए तो ओएसडी सत्येंद्र खरे की नियुक्ति को खालिस शिवराज के खाते में माना जा रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे कारण क्या हैं इसकी पड़ताल शुरू हो गई है_।
           ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
?  _इंदौर में सेवाएं दे रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसर आने वाले दिनों में अलग-अलग जिलों में कलेक्टर की भूमिका में नजर आ सकते हैं । कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में अस्पतालों से तालमेल के मामले में रात दिन एक करने वाले चंद्रमौली शुक्ला देवास कलेक्टर हो सकते हैं। पीपीई किट्स के मामले में प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाने वाले एकेवीएन एमडी कुमार पुरुषोत्तम का नाम भी मालवा निमाड़ के किसी जिले की कलेक्ट्री के लिए ही आगे बढ़ा है। तीसरे अफसर हैं कलेक्टर मनीष सिंह के विश्वस्त साथी की भूमिका निभा रहे अपर कलेक्टर दिनेश जैन। जैन जरूर मालवा निमाड़ से बाहर छलांग लगा सकते हैं_।
           ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
?  _महापौर रहते हुए जिनके मुंह में दही जमा होने की चर्चा आम थी लाकडाउन के दौर में उन्ही कृष्ण मुरारी मोघे की जबरदस्त सक्रियता को उनके साथ ही राजनीति करने वाले ही समझ नहीं पा रहे हैं। सक्रियता तक तो ठीक है लेकिन इसे जिस तरह प्रचारित किया जा रहा है और इसके लिए बकायदा मैनेजमेंट को अनदेखा नहीं किया जा सकता। ऐसा कोई विषय नहीं होगा जिसे मोघे ने इस दौर में टच नहीं किया हो। निकट भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं होना है, हाउसिंग बोर्ड में वे एक अच्छी पारी खेल चुके हैं, संगठन में उनका जो जलवा रहा है वह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है। ऐसे में उनका अगला ठिकाना क्या होगा यह जानना जरूरी है। वैसे किस्मत के धनी मोघे फिर कोई नया मुकाम हासिल कर लें तो ताज्जुब नहीं होगा_।
               ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
?  _इंंदौर पुलिस के आला अफसर उस मातहत की तलाश में जुटे हैं जिसने लॉक डाउन के दौर में चिकन खाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अफसरों तक जो जानकारी पहुंची है उस पर गौर किया जाए तो उक्त अफसर अपने कुछ साथियों के साथ इस दौर में 27000 रू से ज्यादा के देशी चिकन और कड़कनाथ डकार गए।जरा आप भी दिमाग लड़ाइये कि आखिर यह अफसर है कौन_।

÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
  अब बात मीडिया की
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
?    _पत्रिका समूह ने अपना टीवी चैनल समेटना शुरू कर दिया है अभी मध्य प्रदेश से शुरुआत की है फिर राजस्थान का नंबर लगेगा।_
               ×××××××
?  _ मध्य प्रदेश की आवाज नाम से एक नया रीजनल चैनल जल्दी ही अवतरित होगा इसके सर्वे सर्वा अतुल जैन बताए जा रहे हैं_।
               ××××××
?   _स्वास्थ्य और उद्योग जैसी महत्वपूर्ण बीट पर अच्छी पकड़ रखने वाले वरिष्ठ साथी प्रदीप मिश्रा अब दैनिक अग्निबाण की रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा नहीं हैं_।
             ××××××
  ?  _ऐसी खबर है कि बेबाक समीक्षा के लिए ख्यात आदिल सईद भी है फिलहाल प्रभात किरण में सेवाएं नहीं दे रहे है_ ।
            ×××××××
?  _अच्छी मैदानी पकड़ वाले बेहद परिश्रमी साथी लखन शर्मा के पत्रिका समूह की रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा ना रहने की खबर सामने आ रही है_ ।
               ×××××××
  ? _कई चैनल्स की लांचिंग करवा चुके श्रीराम तिवारी फिर एक नया चैनल लेकर आ रहे हैं चैनल का नाम जल्दी तय हो जाएगा_ ।
———————————-
     ? बूझो तो जाने
———————————-
_आनंद पांडे,सुनील शुक्ला,गणेश साकल्ले और प्रमोद त्रिवेदी को भास्कर के किस स्टेट एडिटर के कारण नौकरी गवाना पड़ रही है_?

———————————
बस इतना ही फिर मिलते हैं जल्दी ही
———————————-

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑