सांसद शंकर लालवानी आज एकाएक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में पहुंच गए और पेंशनर्स से बात कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान सांसद ने बैंक का दौरा कर अधिकारियों को कहा कि पेंशनर्स को ज़्यादा देर ना रुकना पड़े ऐसी व्यवस्था।की जानी चाहिए।
सांसद ने फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने और मुंह ढांकने सम्बंधी नियम का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा। साथ ही सैनेटाइजेशन की व्यवस्था के बारे में सांसद ने जानकारी ली।
सांसद ने अधिकारियों से बात कर ये भी जाना लॉकडाउन के बाद बैंकों को चरणबद्ध तरीके से कैसे खोला जा सकता है। सांसद लालवानी पहले भी कह चुके है कि कोरोना लंबे समय तक रहेगा ऐसे में हमें इसके साथ सावधानी से जीना सिखना होगा। अर्थव्यवस्था के पहियों को गति देने के लिए बैंकिंग व्यवस्था दुरुस्त रुप से चलना ज़रुरी है इसलिए सांसद ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली जिसे वे ज़िला प्रशासन और केंद्र के साथ साझा करेंगे ताकि पुख्ता पॉलिसी बनाने में मदद मिल सकें।

