jiophone ग्राहकों के लिए भी आरोग्य सेतु का वर्जन लॉन्च किया गया है.
सरकार की ब्लूटूथ कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग (Bluetooth contact tracking) ऐप आरोग्य सेतु को अब 50 लाख रिलायंस जियोफोन (JioPhone) यूज़र्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे…
आरोग्य सेतु का वर्जन रिलायंस जियोफोन के लिए पेश करने का मकसद ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक ऐप को पहुंचाना और कोरोना के संक्रमण को रोकना है. जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन पर आरोग्य सेतु को अब तक 10 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है. 2 अप्रैल को लॉन्च हुई आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च होने के सिर्फ 13 दिनों के अंदर 50 मिलियन (5 लाख) यूज़र्स की पसंद बना, जिससे ये इतने कम समय में दुनिया में सबसे ज़्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप में से एक बन गया.
(ये भी पढ़ें- जियो का सस्ता ऑफर! 11 रुपये के रिचार्ज पर पाएं दोगुना 4G डेटा, कॉलिंग का भी फायदा)
क्या है Aarogya Setu App?आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग ऐप है. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है. ऐप यूज़र के फोन का ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके यह ट्रैक करता है कि वह किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है. इस ऐप में कोरोना के हेल्प सेंटर और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं.
ऐप में एक चैटबॉट शामिल है जो कोरोनो वायरस पर आपके मूल प्रश्नों का जवाब देता है और यह निर्धारित करता है कि आप में कोरोना संक्रमन के लक्षण हैं या नहीं. यह भारत में प्रत्येक राज्य का हेल्पलाइन नंबर भी देता है.
लैंडलाइन के लिए है सर्विस
इसके अलावा हाल ही में भारत सरकार ने फीचर फोन और लैंडलाइन के लिए IVRS सर्विस लॉन्च की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर जानकारी दी और कहा कि देश में फीचर मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन यूज़र्स के लिए ‘आरोग्य सेतु’ मोबाइल ऐप के दायरे का विस्तार करते हुए ‘ आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम’ शुरू किया गया है. मंत्रालय बताया कि आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम’ (IVRS) मुफ्त सेवा है जो कि पूरे देश में उपलब्ध है.
डिस्केलमर- न्यूज18 हिंदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 14, 2020, 3:59 PM IST
