कोविड-19 को लेकर इंटरनेट सर्च लोगों के रिएक्शन के बारे में बताता है.
कोरोना वायरस यानी कोविड-19 (COVID 19) को लेकर इंटरनेट सर्च हमें लोगों के रिएक्शन के बारे में बताने के साथ-साथ इस महामारी के बारे में डिटेल में बताता है…
गूगल सर्च से पता चला है कि अनोसमिया (anosmia) या सूंघ न पाना कोरोना के लक्षण होते हैं. बताया गया है कि 30% से 60% रोगी इस लक्षण का एक्सपीरिएंस करते हैं.
US में जिन चार राज्यों में पिछले हफ्ते सबसे ज़्यादा ‘I can’t smell’ सर्च किया गया, वहीं सबसे ज़्यादा कोविड-19 केस रिपोर्ट किए गए. अनोसमियम को कोरोना के लक्षण बताने वाली स्टडी रिपोर्ट आने से पहले इटली में पिछले कुछ दिनों में ‘I can’t smell’ सर्च किया गया. अब सूंघ न पाना कोरोना वायरस का सबसे आम लक्षण है.
कोरोना संक्रमण के लक्षण के लिए सर्च ट्रेंड से पहले भी मदद मिली है. इससे हॉट्स्पॉट और संक्रमण के फैलने का पता लगता है. इससे रिसर्चर्स को पहले कई अज्ञात लक्षणों के बारे में भी पता लगता है.
कोरोना वायरस से जुड़ा पॉपुलर सर्च ‘my eyes hurt’ पाया गया. आखों में दर्द होना कोरोना का लक्षण नहीं बताया गया है, लेकिन डेटा कहते हैं कि ये कोरोना वायरस से लिंक ज़रूर हो सकता है. चाइना में 38 साल की पेशेंट में आंख से जुड़ी दिक्कत पाई गई थी, जो कि इस तरह का तीसरा केस था.
(ये भी पढ़ें- Xiaomi के इस फोन पर भूलकर भी ना ऑन करें ये सेटिंग, बंद हो सकते हैं कई फंक्शन!)
कोरोनो से पहले और बाद में किए गूगल सर्च पूरी तरह से बदल गए
प्राधिकारियों का लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने को कहना, सैनिटाइज़र और बार-बार साबुन से हाथ धोने का आग्रह करना भी कोविड-19 सर्च में बदलाव दिखाता है. पूरी दुनिया में लोग अपने घरों में हैं, इसलिए कोरोनो से पहले और बाद के सर्च पूरी तरह से बदले हुए मिले. इसमें जनवरी से अप्रैल वाली जिम मेंबरशिप को खत्म करना सबसे ज़्यादा रहा, और लोगों ने आनलाइन योगा को खूब सर्च किया.
भारत में 8 अप्रैल को डलगोना कॉफी ट्रेंड में थी, जिसे 20,000 से ज़्यादा लोगों ने सर्च किया. कोरियन ऐक्टर के ज़रिए ये ड्रिंक सोशल मीडिया पर तेजी से छा गई, साथ ही इसपर मौजूद टिकटॉक वीडियो लाखों में देखा गया. 7 अप्रैल को लोगों ने सबसे ज़्यादा ‘Cooking’ और ‘instant noodle’ सर्च किया. इसके अलावा पिछले हफ्ते ‘living room concert’. ‘binge worthy TV shows, Banadanna Masks’ ‘Can domestic cats get coronavirus’ और ‘When will things get back to normal’ सर्च किया.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 14, 2020, 8:37 AM IST
